होली का उपहार देने जिले में पहुंचे सीएम योगी,466 परियोजनाओं का  किया लोकार्पण व शिलान्यास
 

CM Yogi reached the district to give Holi gift, inaugurated and laid the foundation stone of 466 projects
होली का उपहार देने जिले में पहुंचे सीएम योगी,466 परियोजनाओं का  किया लोकार्पण व शिलान्यास
बलरामपुर। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बलरामपुर विधानसभा के ग्राम कोयलरा पहुंचे। जहा उन्होंने मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। साथ ही यहां से उन्होंने 466 परियोजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया।

सीएम योगी ने बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद के लोगों को करीब 1500 करोड रुपए की योजनाओं से लाभान्वित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हम विकसित भारत की बात करते है। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तरप्रदेश, विकसित जिला और विकसित गांव जरूरी है। उन्होंने कहा इन परियोजनाओं के पूरा होते ही श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र पर जो पिछड़ा शब्द का दंश लगा है वो हट जायेगा।

होली का उपहार देने जिले में पहुंचे सीएम योगी,466 परियोजनाओं का  किया लोकार्पण व शिलान्यास

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, एमएलसी/ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, एमएलसी  अवधेश सिंह मंजू, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, पदम् सेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश प्रताप सिंह शैलू, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौजूद रहे।

 

राजनीतिक अपराध नही होने देंगे - योगी

vv
बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की पूर्व की सरकारों में राजनैतिक लाभ लेने के लिए अपराध होते थे। जहा अपराध होता है वहा विकास, शिक्षा, रोजगार जैसी योजनाओं का लाभ लोगो तक नही पहुंचता था। जबसे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तबसे अपराधी जेल में है। सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले गुंडाराज था। माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। गुंडे बहन-बेटियों को परेशान करते थे। लेकिन अगर ऐसा करता है तो उसे यमराज निपटा देते है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पहले अपराधियों को शरण दी जाती थी। अब अपराधियों को जेल जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की राजनैतिक लाभ लेने के लिए राजनैतिक अपराध नही होने देंगे।

अगले वर्ष बलरामपुर को देंगे मेडिकल कॉलेज - योगी

गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 466 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा था पहले मेडिकल कालेज तो दूर बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराना भी किसी सपने की तरह था। जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए तब से मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिकित्सा व्यवस्था बेहतर बनाई गई है। ये वही सीएचसी और पीएचसी जहा पहले कभी जानवर बंधे दिखाई पड़ते थे, लेकिन अब डॉक्टर दिखाई पड़ते है। उन्होंने कहा की इस डबल इंजन की सरकार में हर मंडल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है। जिससे मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने बलरामपुर जिले वासियों से कहा की मेडिकल कॉलेज सेटेलाइट सेंटर की सौगात दी गई थी जो बन के तैयार है और आज उसका उद्घाटन भी किया जा चुका है। अगले वर्ष जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दे दी जायेगी।


पहले राम नाम लेने पर चलती थी गोलियां - सीएम योगी

ddd

सीएम योगी ने कहा की लोग कहते थे अयोध्या में परिंदा भी पर नही मार सकता है। जय श्री राम बोलने पर गोलियां निकलती थी। डंडे बरसाए जाते थे। लेकिन जब केंद्र और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तबसे गोली नही निकलती जय श्री राम की बोली निकलती है। उन्होंने कहा की जो 500 वर्षो से हमारे पूर्वजोबका संकल्प था, वो संकल्प पूरा हुआ है अयोध्या में भगवान श्री राम फिर से विराजमान हुए है। उन्होंने कहा की राम मंदिर आंदोलन की लौ बलरामपुर जिले से ही जली थी जिसका नतीजा पूरा देश देख रहा की आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया था। जो लोग कहते थे की परिंदा भी नही आने देंगे आज वो देख रहे की प्रभू श्री राम के दर्शन केलिए रोजाना लाखो श्रद्धालू पहुंच रहे है।


देश को बनायेगे विश्व का तीसरी अर्थ व्यवस्था वाला देश - सीएम

ggg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो कार्यकाल में देश विश्व की 11वी अर्थव्यवस्था से बदल कर तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर हो गया है। आप सभी देश में मोदी सरकार को तीसरी बार मौका दीजिए। जिससे तीन वर्ष में देश को तीसरी अर्थ व्यवस्था बना सके। उन्होंने कहा कि देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास के नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा की विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश आवश्यक है। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलरामपुर में एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किय। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले गुंडाराज था। माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। गुंडे बहन-बेटियों को परेशान करते थे। लेकिन अब किसी की हिम्मत नही की कोई आंख उठाकर भी देखे। अगर ऐसा करता है तो उसे यमराज निपटा देते है। हमारी सरकार ने प्रदेश से राजनीति के अपराधिकरण को जड़ से उखाड़ फेंका है। 


डबल इंजन की सरकार में तेजी से हुए विकास कार्य -  मुख्यमंत्री

hhh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। जब सरकार की नियत साफ होती तो विकास कार्य तेजी से होते है। आज प्रदेश में नए नए निवेश हो रहे, हम उच्च और तकनीकी शिक्षा की बात कर रहे, प्रदेश विकास के नए मापदंड कायम कर रहा है। लेकिन इससे पहले की सरकार में कभी ऐसा कुछ न हुआ। पहले विकास सीमित क्षेत्र तक ही होता था लेकिन आज अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।


अबकी बार मोदी सरकार का सीएम ने दिया नारा

jj

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते लोकसभा 2024 का चुनावी बिगुल भी फूंका। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लेते हुए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की आज मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, रहने के लिएन पक्के मकान, उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाए मोदी सरकार दे रही। आज हर तरफ अच्छी सड़को का जाल बिछा है। क्या पूर्व की सरकार ऐसा कभी कर पाती? उन्होंने कहा की पहले गोंडा से बलरामपुर, तुलसीपुर पहुंचने में घंटो लग जाते थे। लेकिन आज 45 मिनट में आप गोंडा से तुलसीपुर पहुंच रहे है। उन्होंने कहा की कभी कोई सोच नही सकता था की श्रवस्ती और बलरामपुर जिले के लोग अपने एयरपोर्ट से हवाई जहाज की सैर करेंगे। लेकिन मोदी सरकार ने यह सपना भी पूरा कर दिया। उन्होंने अबकी बार फिर मोदी सरकार का नारा देते हुए लोगो से अपील की राष्ट्र हित के लिए देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाए।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

jjj

        जनपद बलरामपुर में शिलान्यास किये गये कार्यों में एनएच 330 के किमी 223 से एनएच 730 के किमी 328 तक के मध्य रू0 515.70 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण, अनुरक्षण एवं परिचालन कार्य, 13.35 करोड़ी की लागत से जनपद बलरामपुर के 03 कस्तुरबा गंधी विद्यालय गैड़ास बुजुर्ग, गैसड़ी एवं बलरामपुर में एकेडमिक ब्लाक एवं छात्रावास का निर्माण कार्य, पूर्वान्चल विकास निधि योजनान्तर्गत रूपए 4.97 करोड़ की लागत से कुल 33 सड़कों का निर्माण कार्य, नाबार्ड योजना अन्तर्गत रूपए 18.04 करोड़ लागत से 12 सड़कों का निर्माण, 26.89 करोड़ की लागत से बुड़न्तापुर, अहलादडीह, नयकिनिया मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 24.71 करोड़ की लागत से अनुरक्षण निधि, मरम्मत कार्य के अन्तर्गत 59 सम्पर्क मार्गांे का कार्य, 9.49 करोड़ की लागत से विशेष मरम्मत के कुल 48 सम्पर्क मार्गों का कार्य, 10.86 करोड़ की लागत से राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत कुल 15 विशेष मरम्मत कार्य, 1.66 करोड़ की लागत से अनुसूचित जनजाति छात्रावास में अतिरिक्त भवनों का निर्माण कार्य, 3.62 करोड़ की लागत से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सेखुईकलां ट्रान्जिट हास्टल का निर्माण कार्य सहित 220 परियोजनाएं शामिल हैं। 

 इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

jjj

        इसी प्रकार जनपद बलरामपुर में लोकार्पण किये गये कार्यों में 85.12 करोड़ की लागत से बने 300 बडेड में अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय, 105.68 करोड़ की लागत से 31 किमी लम्बे बने हरिहरगंज ललिया बनकटवा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 51.99 करोड़ की लागत से बन बहराइच-सिरसिया-गुलहरिया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य, 22.20 करोड़ की लागत से बने महराजगंज-ललिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 246 परियोजनाओं सहित 466 परियोजनाओं का लोकार्पण  मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

Share this story