जेईई एडवांस्ड 2026: एलन लखनऊ के पहले ही बैच का धमाका, अनवेश पटेल बने सिटी टॉपर

JEE Advanced 2026: Allen Lucknow's Very First Batch Creates a Sensation; Anvesh Patel Emerges as the City Topper.
 
ppp

लखनऊ। आईआईटी रुड़की द्वारा घोषित किए गए जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन (ALLEN) कॅरियर इंस्टीट्यूट लखनऊ के छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एलन लखनऊ के दो वर्षीय क्लासरूम प्रोग्राम के पहले ही बैच ने ऐतिहासिक परिणाम देते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

संस्थान के नियमित छात्र अनवेश पटेल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 68 हासिल कर पूरे लखनऊ शहर में टॉप किया है। इस शानदार कामयाबी की खबर आते ही संस्थान में जश्न का माहौल बन गया और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी।

लखनऊ केंद्र के प्रमुख सितारे

एलन लखनऊ के पहले द्विवार्षिक बैच से कई छात्रों ने देश की इस सबसे कठिन परीक्षा में शानदार रैंक हासिल की है, जिनमें मुख्य नाम निम्नलिखित हैं:

  • अनवेश पटेल: AIR 68 (लखनऊ सिटी टॉपर)

  • शशांक: AIR 455

  • अविशि पांडे: AIR 1246

इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए एलन उत्तर प्रदेश के अकेडमिक हेड, विनोद शर्मा ने कहा कि एलन हमेशा से अपने विश्वसनीय परिणामों के लिए जाना जाता है। लखनऊ में अपने पहले ही बैच से ऐसी टॉप रैंक्स देना यहाँ के विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और हमारी फैकल्टी के बेहतरीन मार्गदर्शन का प्रमाण है।

नेशनल लेवल पर एलन का महा-रिकॉर्ड: लगातार तीसरी बार AIR 1

राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संस्थान ने लगातार तीसरे वर्ष देश में ऑल इंडिया रैंक-1 देने का गौरव प्राप्त किया है। एलन के इतिहास में यह दूसरी बार है जब टॉप-3 (AIR 1, 2 और 3) पर सिर्फ इसी संस्थान के छात्रों का कब्जा रहा है; इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2016 में बना था।

देश की टॉप-10 रैंक में से 6 और टॉप-50 में से 24 छात्र एलन के क्लासरूम प्रोग्राम से रहे हैं। इसके साथ ही टॉप-100 में संस्थान के 41 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

राष्ट्रीय स्तर के टॉप परफॉर्मर्स पर एक नज़र

देशभर में एलन की इस ऐतिहासिक सफलता का नेतृत्व कोटा क्लासरूम के छात्रों ने किया:

  • शुभम कुमार (AIR 1): एलन कोटा के छात्र शुभम ने 360 में से 330 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया।

  • कबीर छिल्लर (AIR 2): इन्होंने 360 में से 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की।

  • जतिन चाहर (AIR 3): जतिन ने 319 अंकों के साथ देश में तीसरी रैंक पर कब्जा जमाया।

  • आरोही देशपांडे (All India Girls Topper): एलन कोटा की ही छात्रा आरोही देशपांडे ने 280 अंकों के साथ AIR 77 हासिल कर देश की गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

  • यशवर्धन (AIR 52): एलन के ऑनलाइन लाइव कोर्स से पढ़ाई करने वाले यशवर्धन ने AIR 52 लाकर डिजिटल लर्निंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Tags