कीमत सिन्दूर की

 
Operation sindoor
 

कीमत सिंदूर की ::

माटी शूरवीरों की जब लाल होती जाय
लहू के रंग में रंगी धरा वीरगाथा सुनाय
उड़े बारूद जले चिंगारी गगन गरजा जाय 
देश के शत्रु को उसकी भाषा में समझाय 

जब जब चाल चले दुश्मन 
तब तब मुँह की खाय 
छलनी कर दें वो आँख सभी 
जो भारत पे नज़र उठाय

ज्ञान शास्त्र का भरपूर 
है शस्त्र का अभ्यास पूरा 
जल थल नभ में शान से 
शौर्य तिरंगा लहरा जाय 

एक चुटकी सिंदूर की कीमत 
अब इनको बतायी जाय 
मासूम जान से जो खेलें दुश्मन 
अपनी कायरता दर्शाय 

वीरों की आहुति को प्रणाम है 
शासन प्रशासन का सम्मान है 
भारत के बच्चे बच्चे को आज 
अपने देश पर अभिमान है ।

जय भारत 
नीतू माथुर

Tags