शंखनाद गूंज रहा है

  The sound of the conch is resounding

 
शंखनाद गूंज रहा है

(आर . सूर्य कुमारी - विभूति फीचर्स)

(आर . सूर्य कुमारी - विभूति फीचर्स)

शंखनाद गूंज रहा है ,
जागो .... जागो .... जागो ।

यह विजय तिरंगा यात्रा है ,
कश्मीर से कन्याकुमारी तक ।
आंदोलित है जनमानस ---
इस दिशा से उस दिशा तक ।
भारत के आंगन में आई ---
खुशियों की बहार है ।

शंखनाद गूंज रहा है ---
जागो .... जागो .... जागो ।

मां भारती की चरण दीप्ति से ---
भारत वर्ष आलोकित है साधू ।
संवर जाए यह देश - जीवन ,
देश में प्राणों का हलचल है साधू।
हर ओर अमृत - वर्षा है ,
हल्की-हल्की फुहार है ।

शंखनाद गूंज रहा है ---
जागो.... जागो .... जागो ।

शेरनी के दूध से पले ---
भारत के योद्धा ये ।
जान की बाजी लगाकर ---
वीर और वीरांगनाएं ये ।
आज भारत के घर - घर में ---
वीर रस का प्रवाह है ।

शंखनाद गूंज रहा है ---
जागो.... जागो .... जागो ।

शंखनाद गूंज रहा है ---
जागो.... जागो .... जागो ....
शंखनाद गूंज रहा है ---
जागो.... जागो .... जागो । (विभूति फीचर्स)

Tags