आमिर खान और फातिमा सना शेख के रिश्ते पर बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट: "ना मैं उसका बाप हूं, ना बॉयफ्रेंड!"

 
Aamir Khan Breaks Silence on Fatima Sana Shaikh Rumors: Not Father, Not Boyfriend

आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के रिश्ते की, जिसके बारे में हाल ही में आमिर ने कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया! जी हां, उन्होंने कहा, "ना मैं उसका बाप हूं, ना बॉयफ्रेंड!" आखिर क्या है इस बयान के पीछे की कहानी? और क्यों बार-बार फातिमा और आमिर का नाम एक साथ जोड़ा जाता है? 

 आमिर खान और फातिमा सना शेख की जोड़ी पहली बार 2016 में फिल्म दंगल में नजर आई थी। इस फिल्म में फातिमा ने आमिर की बेटी गीता फोगाट का रोल निभाया था, और उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। दंगल न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि इसने फातिमा को रातों-रात स्टार बना दिया। आमिर के साथ उनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि दर्शकों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।  लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। 2018 में दोनों एक बार फिर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में साथ नजर आए। इस बार फातिमा ने जफीरा का किरदार निभाया, और फिल्म में उनके और आमिर के बीच कुछ रोमांटिक सीन भी शूट किए गए थे। लेकिन मजेदार बात ये है कि डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने इन सीन को हटा दिया। क्यों? क्योंकि दंगल में पिता-बेटी का रोल देख चुके दर्शकों को उनका रोमांस अजीब लग सकता था!  

तो क्या ये सिर्फ ऑनस्क्रीन रिश्ता था, या इसके पीछे कुछ और भी है? चलिए, आगे बढ़ते हैं। दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद आमिर और फातिमा की नजदीकियों की खबरें सुर्खियों में छा गईं। खासकर जब 2021 में आमिर ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक की घोषणा की, तब सोशल मीडिया पर फातिमा को इसका कारण बताकर ट्रोल किया जाने लगा। कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा किया कि आमिर और फातिमा ने गुपचुप शादी कर ली! एक फेक फोटो  भी वायरल हुई थी, जिसमें आमिर और फातिमा को शादी के जोड़े में दिखाया गया, लेकिन बाद में साफ हुआ कि ये तस्वीर एडिटेड थी।  

फातिमा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "पहले मुझे इन बातों से बहुत बुरा लगता था। अजनबी लोग मेरे बारे में गलत बातें लिखते थे, लेकिन अब मैंने इन्हें नजरअंदाज करना सीख लिया है।"  

लेकिन इन सबके बीच, आमिर और फातिमा को कई बार साथ देखा गया। 2022 में आमिर की बेटी आइरा खान की सगाई में फातिमा न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने नूपुर शिखरे के साथ डांस भी किया। 2023 में दोनों को पिकलबॉल खेलते हुए भी स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिर सवाल उठने लगे।  

अब आते हैं उस बयान पर, जिसने तहलका मचा दिया। हाल ही में  दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने फातिमा के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैं इन सब बातों पर यकीन नहीं करता। मैं ना उसका बाप हूं, ना उसका बॉयफ्रेंड हूं। हम लोग फिल्म बना रहे हैं, भाई!"  

आमिर ने ये भी बताया कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए कई एक्ट्रेसेस ने रोल ठुकरा दिया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी बड़ी हसीनाएं शामिल थीं। आखिरकार, डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने फातिमा को चुना, क्योंकि उनका टेस्ट अच्छा था। लेकिन मेकर्स ने साफ कहा कि फातिमा के साथ रोमांटिक सीन नहीं रखे जाएंगे, क्योंकि दंगल की वजह से दर्शक उन्हें आमिर की बेटी के रूप में ही देखते थे।  

आमिर ने ये भी कहा, "अमिताभ बच्चन ने भी राखी और वहीदा रहमान जैसे stars के साथ बेटे और लवर दोनों के रोल निभाए हैं। ये एक्टिंग है, और हमें अपनी ऑडियंस को हल्के में नहीं लेना चाहिए।"  इन अफवाहों के बीच फातिमा सना शेख अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। दंगल के बाद उन्होंने लूडो, सैम बहादुर, और अजीब दास्तां जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। हाल ही में उनकी फिल्म आप जैसा कोई भी चर्चा में रही।  

फातिमा ने अपनी personal life  के बारे में भी खुलासा किया है।  एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो  एक लंबे रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उस रिश्ते से तंग आकर उन्होंने अपने पार्टनर को चीट किया था। इसके अलावा, फातिमा ने ईव-टीजिंग जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की और बताया कि कैसे कोविड के दौरान एक ऑटोवाले ने उनका पीछा किया था।  

फातिमा ने ये भी कहा कि वो नास्तिक हैं और ईश्वर में विश्वास नहीं करतीं। उनकी ये बेबाकी उन्हें और भी खास बनाती है।   

तो आमिर खान ने साफ कर दिया कि फातिमा के साथ उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है। लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सवाल ये है कि क्या आप आमिर के बयान से सहमत हैं ? या आपको लगता है कि इन अफवाहों में कुछ सच्चाई हो सकती है ? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं!  

Tags