Ajay Devgn New Host of Crime Patrol : अजय देवगन बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट, रिप्लेस होने पर अनूप सोनी बोले लोग मुझे हमेशा
Ajay Devgn New Host of Crime Patrol: भारतीय टेलीविज़न के सबसे लोकप्रिय और चर्चित क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' (Crime Patrol) की एक नए और बड़े ट्विस्ट के साथ वापसी हो रही है। इस बार शो की कमान बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन संभालते हुए नज़र आएंगे। वे 'क्राइम पेट्रोल 2026 - क्राइम का करंट' को होस्ट करेंगे।
अजय देवगन की एंट्री का प्रोमो वायरल होते ही दर्शकों को लंबे समय तक शो की पहचान रहे अभिनेता अनूप सोनी (Anup Soni) की याद आ गई। अब अपनी जगह अजय देवगन के आने और शो से जुड़े अपने सफर पर अनूप सोनी का पहला बयान सामने आया है।
अजय देवगन की एंट्री पर क्या बोले अनूप सोनी?
'क्राइम पेट्रोल' के साथ अपने तीन दशक लंबे अभिनय करियर के सबसे अहम पड़ाव को याद करते हुए अनूप सोनी ने समाचार एजेंसी ANI से बात की। अजय देवगन को नया होस्ट बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा:जब तक मेरे करियर में 'क्राइम पेट्रोल' से भी बड़ा कुछ नया नहीं आ जाता, तब तक मैं चाहे कितना भी दूसरा काम क्यों न कर लूं, लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए ही याद रखेंगे। इस शो से पहले दर्शक मुझे 'बालिका वधू' के किरदार से पहचानते थे, लेकिन क्राइम पेट्रोल की अपार सफलता के बाद लोग बालिका वधू को भूल गए।"
अनिल कपूर की सलाह को किया याद
अनूप सोनी ने वरिष्ठ अभिनेता अनिल कपूर की एक सलाह का ज़िक्र करते हुए कहा कि एक कलाकार के जीवन में कुछ रोल उसकी स्थाई पहचान बन जाते हैं।उन्होंने आगे कहा— "एक एक्टर की इमेज उसके चुने हुए काम और किरदारों से बनती है। जब कोई शो इतना पॉपुलर हो जाता है, तो उस पहचान से भागने या विरोध करने के बजाय कलाकार को उसे सहजता से अपना लेना चाहिए।"
क्राइम पेट्रोल 2026' की रिलीज डेट
अनूप सोनी की जगह अजय देवगन की एंट्री के साथ ही 'क्राइम पेट्रोल' के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। अजय देवगन का गंभीर और रौबदार अंदाज दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। 'क्राइम पेट्रोल 2026 - क्राइम का करंट' का प्रसारण आगामी 31 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर शुरू होने जा रहा है।
