Akshay Kumar Daughter Nitara New Look:अक्षय कुमार की बेटी नितारा का बदला लुक वायरल, घुंघराले बालों और सादगी से जीता फैंस का दिल

Bollywood News: Akshay Kumar's daughter Nitara's new look goes viral; wins fans' hearts with curly hair and simplicity.
 
Akshay Kumar Daughter Nitara New Look

Akshay Kumar Daughter Nitara New Look: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाल ही में लंदन में छुट्टियां बिताने के बाद मुंबई लौटे हैं। इस दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी नितारा अपने बदले हुए अवतार और नई हेयरस्टाइल को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं।

लाइमलाइट से अक्सर दूर रहने वाली नितारा को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहाँ उनका कर्ली (घुंघराला) हेयरलुक और मासूमियत भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

पपाराजी को देख झिझकीं नितारा, फैंस ने की संस्कारों की तारीफ

वायरल हो रहे वीडियो में नितारा अपने नए हेयरस्टाइल में बेहद प्यारी लग रही हैं। हालांकि, अचानक पैपराजी के कैमरों को सामने देखकर वह थोड़ी असहज नजर आईं और उन्होंने अपने बालों से चेहरे को छिपाने की कोशिश की।आजकल के स्टार किड्स जहाँ अक्सर कैमरा-फ्रेंडली रहना पसंद करते हैं, वहीं नितारा की इस झिझक और सादगी ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया यूज़र्स अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेहतरीन परवरिश और बच्चों को सादगी से रखने के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस नितारा की तुलना उनकी माँ ट्विंकल खन्ना के शुरुआती दिनों के लुक से भी कर रहे हैं।

 स्टार किड होने के बावजूद मीडिया की चकाचौंध से दूर

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने हमेशा अपने दोनों बच्चों—बेटे आरव और बेटी नितारा को पपाराजी कल्चर और पब्लिसिटी से दूर रखने की नीति अपनाई है।

  • शादी की 25वीं सालगिरह: जनवरी 2001 में शादी के बंधन में बंधे अक्षय और ट्विंकल ने हाल ही में अपनी शादी की 25वीं मैरिज एनिवर्सरी मनाई है।

  • आरव और नितारा का स्वभाव: ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जहाँ उनके 24 वर्षीय बड़े बेटे आरव काफी शांत और संवेदनशील हैं, वहीं 14 वर्षीय नितारा स्वभाव से काफी चुलबुली और बेबाक हैं।

Tags