Akshay Kumar Priyanka Chopra Love Affair: Akshay Kumar और Priyanka Chopra का था अफेयर! पूरा बॉलीवुड हिल गया था

Akshay Kumar Priyanka Chopra Love Affair: बॉलीवुड में आने के बाद कलाकारों की किस्मत में चार चांद लग जाते हैं। यहां सिर्फ मूवीज ही नहीं बल्कि जोड़ियां भी बनती-बिगड़ती हैं। यहाँ एक्टर्स एक-दूसरे के साथ कई महीनों तक शूटिंग करते-करते करीब आने लगते हैं। इस दौरान बात बढ़ती है।
Akshay Kumar Priyanka Chopra Love Affair

Akshay Kumar Priyanka Chopra Love Affair: बॉलीवुड में आने के बाद कलाकारों की किस्मत में चार चांद लग जाते हैं। यहां सिर्फ मूवीज ही नहीं बल्कि जोड़ियां भी बनती-बिगड़ती हैं। यहाँ एक्टर्स एक-दूसरे के साथ कई महीनों तक शूटिंग करते-करते करीब आने लगते हैं। इस दौरान बात बढ़ती है। फिर उनका रिश्ता मुकम्मल होने लगता है। लेकिन कुछ अपना घहर बसा लेते हैं, कुछ अपनी पार्टनर को छोड़ साथ आ जाते हैं तो वहीं कुछ के रिश्ते नहीं चल पाते। बता दें की कुछ ऐसी ही जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा (Akshay Kumar Priyanka Chopra) की थी। 

एक समय प्रियंका और अक्षय प्रोडूसर्स-डायरेक्टर्स के पसंदीदा एक्टर्स थे। 2003 से लेकर 2005 तक 'Andaz', 'Mujhse Shaadi Karogi', 'Aitraaz',  'Waqt: Race Against Time' जैसी फिल्मों के बाद इनकी जोड़ी दर्शको को खूब भाने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक साथ काम करते-करते दोनों काफी नजदीक आ गए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर के बारे में पब्लिकली बातें नहीं की। यह कहा जाता है कि जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल को इनके अफेयर की जानकारी मिली थी तो उन्हें अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया था। बी-टाउन के गलियारों में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की अफेयर की बात तो बीते कई सालों से कही जा रही है। 

फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के बारे में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने इस बात का दावा किया था कि अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की वजह से ही 2005 के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना बंद कर दिया था। 

फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि मेरी फिल्म 'बरसात' के लिए मैंने अक्षय और प्रियंका को साइन किया था। उन्होंने कहा कि ट्विंकल खन्ना बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि अक्षय और प्रियंका साथ काम करें। इसलिए अक्षय ने इस प्रोजेक्ट को करने से इनकार कर दिया और हमें बॉबी देओल को साइन करना पड़ा।

फिल्म मेकर मीडिया से अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बारे अन्य कई जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की उन्हें लगता है ट्विंकल को किसी ने गलत जानकारी दी थी। अक्षय और प्रिंयका के बीच फिल्माए गए गाने में कुछ अश्लील नहीं था। दर्शन ने कहा कि अक्षय और प्रियंका के बीच गजब की केमेस्ट्री थी। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी थी। दोनों में कई समानताएं भी थीं। मुझे तो लगा गजब का गाना बन गया है। लेकिन फिर, प्रियंका वर्ल्ड टूर पर चली गईं और जब वह वापस आईं....मुझे नहीं पता कि उन दोनों के बीच क्या हुआ।"

सुनील दर्शन ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, "एक दिन अक्षय ने मुझे फोन किया और कहा मिलना है। तब तक मुझे पता चल चुका था कि ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के एक साथ काम करने पर ऑब्जेक्शन था। मुझे बताया गया कि ट्विंकल को प्रियंका चोपड़ा से काफी दिक्कतें थीं। इस प्रोफेशन में... कभी-कभी लाइफ स्टाइल की वजह से दिक्कतें होने लगती हैं और मीडिया इन बातों को उड़ा देती है।"

बता दें की इस घटना के बाद सुनील दर्शन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी कोई फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि, अक्षय कुमार के साथ वह फिल्म 'दोस्ती' में काम कर चुके थे। लेकिन, यह अक्षय और सुनील की साथ में आखिरी फिल्म थी। सुनील, अजय देवगन, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Share this story