Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Love Story: 11 साल की उम्र में ही Ranbir Kapoor को दिल दे बैठीं थीं Alia Bhatt

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Love Story: रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। कभी कटरीना कैफ तो कभी प्रियंका चोपड़ा से उनके अफेयर की बातों ने कई समय सुर्खियां बटोरी। सुपरस्टार ऋषि कपूर के बेटे ने आपने प्यार के बारे में खुलकर खुलासा किया और शादी कर ली। 

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Love Story

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Love Story: रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। कभी कटरीना कैफ तो कभी प्रियंका चोपड़ा से उनके अफेयर की बातों ने कई समय सुर्खियां बटोरी। सुपरस्टार ऋषि कपूर के बेटे ने आपने प्यार के बारे में खुलकर खुलासा किया और शादी कर ली। 

बॉलीवुड के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी भी काफी फेमस है। चार्मिंग कपल अपने शानदार अभिनय के लिए दर्शको के दिलो में राज करता है। रणबीर आलिया की लव स्टोरी को बॉलीवुड के नई जनरेशन की लव स्टोरी के रूप में जाना जाता है। फैन्स को रणबीर आलिया की जोड़ी काफी पसंद है। 

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Love Story

रणबीर आलिया ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। तो वहीं 14 अप्रैल, 2022 में सात फेरे लिए थे। कई दफे स्टार्स अपने प्यार को सीक्रेट के रूप में रखते हैं। लेकिन आलिया और रणबीर ने अपनी लव स्टोरी को हमेशा ओपन रखा। कई इंटरव्यूज में दोनों ने अपने प्यार के बारे में खुलासा किया। आलिआ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणबीर उनके क्रश थे। फिल्म 'ब्लैक' के सेट्स पर देख कर वो उनकी दीवानी हो गई थी। उन्हें पहली नजर में रणवीर पसंद आ गए थे। 

आलिया को रणबीर कपूर भी पसंद करने लगे थे। दोनों की लव स्टोरी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। फरवरी 2018 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दुसरे को डेट करने लगे थे। रणबीर कपूर ने पब्लिकली यह बात स्वीकार कर ली थी की वो और आलिया डेट कर रहे हैं। तो वही आलिया ने भी 2019 के फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में रणवीर कपूर के साथ उनके रिश्ते का खुलासा कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब आलिया को अवॉर्ड मिल रहा था तो अपनी एक्सेप्टेंस स्पीच में उन्होंने रणबीर को आई लव यू कहा था। 

Share this story