7 June Amrita Rao Birthday | जानिए 'विवाह' की पूनम की प्रेम कहानी 

Amrita Rao Biography, Career, Birthday, Age In Hindi: 'विवाह' फिल्म की संस्कारी पूनम  बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।
7 June Amrita Rao Birthday

Amrita Rao Biography, Career, Birthday, Age In Hindi: 'विवाह' फिल्म की संस्कारी पूनम  बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वैसे 'विवाह' फिल्म का नाम सुनते ही अमृता राव का, 'लीजिये जल पिलीजिए' वाला डायलॉग याद आ गया.. है ना.. आप को लग रहा होगा की आज हमे अचानक से अमृता कहां से याद आ गयीं। ऐसा क्यों न हो भाई.. अमृता का जन्म दिन जो आने वाला है। बता दें की 7 जून को अमृता अपना 43वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस मौके पर आइये जानते हैं.. उनकी जिंदगी से जुडी महत्वपूर्ण बातें..

Amrita Rao Birth Place, Career, Family Background

बेहद कम उम्र से मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमृता राव का जन्म 7 जून 1981 को मुंबई में हुआ था। अमृता को हिंदी के साथ-साथ मराठी, अंग्रेजी और कोंकणी भाषाएं भी जानती हैं। इनका पूरा नाम अमृता दीपक राव है। अमृता को  प्यार से घर पर अम्मु नाम से पुकारते हैं। अमृता कोंकणी परिवार से ताल्लुख रखती हैं। अमृता के माता पिता का नाम दीपक और कंचन राव है। तो वहीं उनके दादा अमृत राव स्वतंत्रता सेनानी थे। 

Amrita Rao Education

अगर एजुकेशन की बात की जाए तो अमृता की प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई के अंधेरी स्थित कैनोसा गर्ल्स स्कूल से हुई। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई के ही सोफिया कॉलेज से की।  

Amrita Rao Modeling Career

अमृता राव ने अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें उन्होंने एक फेस क्रीम के एड से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। ऐसा कहा जाता है की इस एड के लिए उन्हें 60 मॉडल्स में से चुना गया था। इस एड के बाद अमृता ने तकरीबन 35 से ज्यादा एड में काम किया। इतने एड करने के बाद उन्हें बॉलीवुड से ऑफर्स आने लगे। 

Amrita Rao Bollywood Career 

अगर बॉलीवुड करियर की बात की जाए तो अमृता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 200 2 में आई फिल्म ‘अब के बरस’ से की। करियर की शुरुआत में उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। तो वहीं उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली फिल्म ‘इश्क विश्क’ से। इस फिल्म में अमृता के अपोजिट डैशिंग स्टार  शाहिद कपूर नजर आए थे।  हालांकि, ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन अमृता की एक्टिंग को दर्शको ने बेहद पसंद किया था। उस समय अमृता और शहीद की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाने लगा था। अमृता ने ‘मस्ती’, ‘मैं हूं ना’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘विवाह’ में अपने अदाकारी से लोगो के दिल पर घर कर लिया था। अमृता राव को उनके विवाह के रोल के लिए आज भी देश की माताएं याद करती हैं। 

Amrita Rao Love Story

Amrita Rao Radio Jockey Anmol Love Story: अमृता राव ने अपने बॉयफ्रेंड रेडियो जॉकी अनमोल से 15 मई 2016 को मुंबई में ही शादी कर ली। बता दें की अमृता और अनमोल का एक बेटा भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहली बार अनमोल और अमृता ने एक-दूसरे को रेडियो स्टेशन पर देखा था। बताया जाता है यहीं उनकी पहली बार मुलाकात भी हुई थी। इस दौरान अमृता का इंटरव्यू अनमोल लेने वाले थे। इंटरव्यू के दौरान दोनों एक-दूसरे की कंपनी काफी इंजॉय कर रहे थे। इंटरव्यू के दौरान अमृता ने अपनी सादगी से अनमोल का दिल जीत लिया था। तो वहीं अनमोल की आवाज पर अमृता अपना दिल हार बैठी थी। इस इंटरव्यू ने दोनों के दिल में प्यार की चिंगारी जला दिया।इस इंटरव्यू के बाद दोनों के बीच फ्रेंडशिप की शुरआत हुई। जिसके बाद वे दोनों करीब आने लगे। उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और आखिरकार उन्होंने शादी रचा ली। 
  

Share this story