सैफ-करीना के मामले में क्यों हुई अनुष्का-विराट की एंट्री?

Why Twinkle Khanna Defends Kareena Kapoo & Anushka Sharma By Mentioning Saif Ali Khan & Virat Kohli?
 
 
सैफ-करीना के मामले में क्यों हुई अनुष्का-विराट की एंट्री?
Anushka Sharma By Mentioning Saif Ali Khan & Virat Kohli? औरत ही दूसरी औरत की दुश्मन होती है, बचपन से हम ये कहावत सुनते चले आए हैं लेकिन हकीकत तो ये है कि Miracles happen, when women support each other... जी हां, मैं चाहती हूं कि हम सभी महिलाएं इस बात को समझें कि किसी दूसरी महिला की जीत में उसकी मदद करने से, उसका हौसला बढ़ाने से आपके खुद के और ऊपर उठने के चांसेस बहुत ज़्यादा हो जाते हैं..Empowering women doesn’t come from selfishness but rather from selflessness... और मैं आज ये बात आपसे क्यों कह रही हूं, इसकी एक बड़ी वजह है... चलिए आपको डीटेल में समझाती हूं.

सैफ अली खान पर चाकू से अटैक कर दिया

आपको बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ हाल में हुए इंसिडेंट को as a example देकर समझाती हूं. तारीख 15 जनवरी, आधी रात घर में घुसे एक चोर ने सैफ अली खान पर चाकू से अटैक कर दिया... इस घटना में सैफ अली खान को कई चोटें आई थीं और उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कर चाकू का टुकड़ा भी निकाला गया था... अस्पताल में 5 दिन एडमिट रहने के बाद सैफ घर लौट आए... काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सैफ पर अटैक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया... फिर पुलिस ने सैफ अली खान का बयान दर्ज किया... पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में सैफ अली खान ने क्या-क्या कहा चलिए आपको बताते हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान ने अपने बयान में पुलिस को बताया की वो और उनकी पत्नी, करीना कपूर खान, 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने जहांगीर की नैनी एलियामा फिलिप की चीखें सुनीं... आवाज़ सुनते ही सैफ और करीना जेह के कमरे में भागे, जहां उन्होंने हमलावर को देखा, वारदात के समय सैफ का छोटा बेटा रो रहा था और जब सैफ ने हमलावर को रोकने की कोशिश की तो दोनों में हाथापाई हो गई.

 हमलावर ने  गर्दन और हाथों पर हमला कर दिया

सैफ ने हमलावर को पकड़ रखा था पर अपने आप को छुड़ाने के लिए हमलावर ने उनपर चाकू से पीठ, गर्दन और हाथों पर हमला कर दिया... ज़ख्मी होने के बावजूद सैफ अली खान ने हमलावर को धक्का देकर दूर ढकेल दिया, उन्होंने हमलावर को जहांगीर के कमरे में बंद कर दिया, और घर के कर्मचारी जेह को लेकर 12वीं मंजिल पर भाग गए..फिर वो हमलावर चोर कहां जाकर छिप गया, ये किसी को नहीं पता चला... इसी बीच सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम सैफ को ऑटो में लेकर अस्पताल पहुंचे और उसके बाद क्या हुआ, ये आप सब जानते हैं...

इसके बाद पुलिस ने करीना कपूर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया तो करीना ने पुलिस को बताया कि सिर्फ सैफ ही जहांगीर के कमरे में गए थे... हालांकि, सैफ ने बताया था कि वो और करीना दोनों जहांगीर के कमरे में गए थे... इसका मतलब ये हुआ कि सैफ और करीना के बयान में फ़र्क था... अब दोनों में से किसकी बात सही है, ये पुलिस के लिए मालूम करना बड़ी टेढ़ी खीर साबित हो रही है.

करीना कपूर सबके निशाने पर आ गईं

जब ये बात आउट हुई कि सैफ अली खान और करीना कपूर के बयानों में डिफरेंस है तो करीना कपूर सबके निशाने पर आ गईं... लोगों ने कहा कि करीना कपूर नशे में थीं जब सैफ अली खान का अटैक हुआ... अल्टीमेटली उनके कहने का मतलब ये है कि सैफ अली खान पर जो हमला हुआ है उसके लिए करीना कपूर ही जिम्मेदार हैं.

तो अब जब करीना कपूर को लोग शक की निगाह से देख रहे हैं और हर तरफ करीना कपूर को लेकर बज़ बना हुआ है तो लोगों को सही सबक सिखाने का बीड़ा उठाया अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने... इसके लिए अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ये समाज पत्नियों को नंबर वन नहीं मानता, सिवाय इसके कि वो अपने पतियों के साथ होने वाली हर गलती के लिए उन्हें ही दोषी ठहराता है.

 योको ओनो को दोषी ठहराया

ट्विंकल खन्ना ने अपनी बात के सपोर्ट में कई लोगों के नाम मेंशन किए.उन्होंने लिखा कि जब बीटल्स अलग हुए, तो लोगों ने योको ओनो को दोषी ठहराया... इसके अलावा जब विराट कोहली आउट होते हैं, तो अनुष्का को ब्लेम किया जाता है... जब बेकहम फुटबॉल के मैदान में झुक नहीं पाते, तो विक्टोरिया पर उंगलियां उठाई जाती हैं..कुल मिलाकर ट्विंकल का कहना है कि हर चीज़ के लिए पत्तियों को ही हर चीज़ के लिए दोष दे दिया जाता है...

खैर, क्या आपको नहीं लगता कि ट्विंकल की बात सेंट परसेंट सही है? आप अभी का नहीं, गुज़रे ज़माने में भी देख सकते हैं यही हाल था... पांचों पांडवों की दुर्दशा के लिए द्रौपदी को ज़िम्मेदार ठहराया गया था... इसके अलावा माता सीता की गोल्डन डियर की ख़्वाहिश को भी पूरी रामायण के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया था... बहुत आसान है औरतों पर ही सारे दोष मढ़ देना.

खैर, ट्विंकल खन्ना को अपने इस पोस्ट के लिए बहुत से लोगों का सपोर्ट मिल रहा है. इसके अलावा कुछ ऐसे भी है जो ट्विंकल की इन बातों पर नाइत्तफाकी ज़ाहिर कर रहे हैं... उनका मानना है कि औरतें सिर्फ विक्टिम कार्ड खेलना ही जानती हैं... ऐसे लोगों को मैं खुद भी जवाब दे सकती हूं, लेकिन मैं चाहती हूं 

Tags