Bhuvan Bam's Reply To Pakistani User Unfollowing Him Wins Hearts :"Bhuvan Bam के जवाब ने पाकिस्तानी को कर दिया हैरान!"

Bhuvan Bam On Pakistani Fan

 
Bhuvan Bam On Pakistani Fan

Operation Sindoor

ये कहानी है हमारे प्यारे भुवन भैया और एक पाकिस्तानी यूजर की, जिसने अनफॉलो किया। लेकिन रुकिए, असली मज़ा तो उनके जवाब  में है, जिसने भारतीयों के दिल जीत लिए। तो चलिए, शुरू करते हैं! तो  बात कुछ यूं है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तो आप सब जानते हैं।  हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ी हुई है।  भारत ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स बैन किए, हवाई क्षेत्र बंद किया, और यहाँ तक कि पाकिस्तानी PM का यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक कर दिया। 


"इसी बीच,भुवन ने  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली। पोस्ट का स्क्रीनशॉट दिखाते हुए इसमें उन्होंने लिखा था, 'इस समय एक जिम्मेदार भारतीय के तौर पर हमें अपने Armed Forces के साथ खड़े रहना है।' बस, इतनी सी बात। लेकिन ये पोस्ट एक पाकिस्तानी यूजर को पसंद नहीं आई।  उसका नाम था असद। और उसने कमेंट किया, 'सॉरी भुवन भैया, मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूँ।'  भाई, अनफॉलो तो कर, लेकिन 'भैया' क्यों बोला? भुवन ने BB Ki Vines स्टाइल में  कहा 'अरे असद, तू तो मेरा छोटा भाई था!'"


 अब सुनो, असद भाई ने अनफॉलो किया, उन्होंने सोचा, 'चलो, कुछ तो जवाब देना है।' लेकिन जवाब ऐसा हो कि दिल से दिल तक जाए। उन्होंने लिखा, 'भाई, अगर अपने देश के साथ खड़े होने का मतलब फॉलोअर्स खोना है, तो ऐसा ही हो।'  जय हिंद! , ये जवाब था ना सिर्फ़ असद के लिए, बल्कि हर उस इंसान के लिए जो सोचता है कि फॉलोअर्स की गिनती देशभक्ति से बड़ी है।"और यहीं से शुरू हुआ तहलका!  इंडियन users  ने भुवन के  इस जवाब को इतना प्यार दिया कि सोशल मीडिया पर आग लग गई।  एक यूजर ने लिखा, 'मैंने भुवन भाई को फॉलो नहीं किया था, लेकिन अब कर रहा हूँ।' दूसरा बोला, एक चला गया तो क्या हुआ हम फॉलो करेंगे आप को !' एक ने तो लिख दिया, 'बीबी, एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगी?' 


ये सिर्फ़ एक अनफॉलो की कहानी नहीं है। ये उस सोच की कहानी है जो हमें एकजुट करती है। जब भुवन ने वो पोस्ट डाली, तो उनका मकसद सिर्फ़ इतना था कि हम अपने देश के लिए एक हो जाएँ। हमारे जवान बॉर्डर पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। और हम यहाँ फॉलोअर्स की गिनती में लगे हैं? नहीं, ये वक्त है अपने देश के साथ खड़े होने का।"अब कुछ लोग कहेंगे, 'भुवन, तो कॉमेडियन है, तू देशभक्ति की बात क्यों कर रहा है?'  अरे, वो कॉमेडियन है लेकिन इंसान भी तो है । और एक भारतीय होने के नाते उनका भी फर्ज़ है कि मैं अपने देश के लिए खड़े रहे ।उन्होंने अपने content से हमेशा हम सभी को हसाया है  लेकिन आज के हालात में सिर्फ़ हँसी-मज़ाक काफी नहीं है।"


"और हाँ, ये पहली बार नहीं है जब भुवन  कुछ ऐसा किया।  याद है, जब उनका पहला वीडियो वायरल हुआ था? वो कश्मीर की बाढ़ पर था, जिसमें उन्होंने एक न्यूज़ रिपोर्टर की insensitivity  पर तंज कसा था। वो वीडियो इंडिया  के साथ-साथ पाकिस्तान में भी वायरल हुआ था। लेकिन तब उन्हें अनफॉलो नहीं किया गया था, शायद इसलिए कि तब वो  सिर्फ़ मज़ाक कर रहे थे ।लेकिन इस बार बात दिल से दिल तक गई।"  तो आप क्या सोचते हैं?  आपकी राय क्या है?

Tags