क्या Big Boss 18 में नजर आयेगी Kritika Malik

Will Kritika Malik be seen in Bigg Boss 18?
 
कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो बिग बॉस के 18th सीजन के कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं

Big Boss 18th Seasons Contestants Complete List Out Now : पिछले डेढ़ महीने तक टीवी की दुनिया में खूब ड्रामा चला, खूब सारी कंट्रोवर्सीज़ हुईं. पब्लिक को फ्री का इंटरटेनमेंट भी खूब मिला.अरे मैं बिग बॉस की बात कर रही हूं आपको मालूम ही है कि सना मकबूल की जीत के साथ ही बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 खत्म हो चुका है..

अब पब्लिक हो रही है बोर..और अपनी बोरियत को खत्म करने के लिए पब्लिक चाहती है कोई मसालेदार शो जहां वार भी हो, तकरार भी हो और प्यार भी हो.भई अब पब्लिक की ये डिमांड तो सिर्फ बिग बॉस ही पूरी कर सकता है. तो लिहाज़ा, पब्लिक सेंटीमेंट्स का ख़्याल रखते हुए बिग बॉस अब अपना 18वां सीज़न बहुत जल्द लाने वाला है.

बस वो किसी तरह अनिल कपूर की होस्टिंग को बर्दाश्त कर रहे थे

 बिग बॉस सीज़न 18, सितंबर के आखिरी या अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में ऑन एयर हो जाएगा. मतलब अब बहुत ज़्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है, सबसे खुशी की बात तो ये कि सलमान खान ही इस सीज़न को होस्ट करने वाले हैं.आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीज़न को अनिल कपूर ने होस्ट किया था, पब्लिक को ये बात कहीं से भी हज़म नहीं हुई थी... बस वो किसी तरह अनिल कपूर की होस्टिंग को बर्दाश्त कर रहे थे..क्योंकि उनके पास कोई और दूसरा ऑप्शन भी नहीं था..यकीनन अनिल कपूर सलमान से सीनियर एक्टर हैं, लेकिन बिग बॉस को होस्ट करने में सलमान खान का किसी से कोई मुकाबला नहीं है, ये बात हम नहीं बल्कि पूरा इंडिया कहता है.

बिग बॉस के 18वें सीज़न को लेकर ये है कि इसमें एक ऐसे कंटेस्टेंट की भी एंट्री होगी

सबसे दिलचस्प बात बिग बॉस के 18वें सीज़न को लेकर ये है कि इसमें एक ऐसे कंटेस्टेंट की भी एंट्री होगी, जो बिग बॉस ओटीटी के सीज़न 3 में दिखाईं दीं थीं. अब दिखाईं दीं थीं से आप समझ ही गए होंगे कि ये कोई फीमेल कंटेस्टेंट है.और ये और कोई नहीं बल्कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी कृतिका मलिक हैं..हो सकता है कि आपको ये सरासर झूठ लग रहा हो, लेकिन हम कृतिका मलिक का नाम क्यों ले रहे हैं, चलिए इसके पीछे की वजह भी बता देते हैं.

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक पोस्टर्स लगाने के लिए कह रही हैं. वो आगे कहती हैं कि 'गोलू यानी कि कृतिका मलिक बिग बॉस 18 में जा रही हैं'... तभी कृतिका मलिक पूछती हैं कि 'कोई शोर शराबा नहीं होगा क्या'. कृतिका की इतनी सी बात पर पायल और बच्चे सभी खुशी से झूमने लगते हैं और गाना गाने लगते हैं. इसी बात पर कृतिका भी बहुत खुश हो जाती हैं और वो भी सभी के साथ मिलकर झूमने लगती हैं.

फिलहाल कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट तो नहीं

कृतिका मलिक अभी 'बिग बॉस 18' में जा रही हैं या नहीं, इस बात की फिलहाल कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है. लेकिन हां टेली चक्कर के वायरल वीडियो के ज़रिए ये माना जा रहा है कि कृतिका मलिक बिग बॉस सीजन 18 का हिस्सा हो सकती हैं... इस बात का खुलासा खुद मलिक परिवार ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है... हालांकि, इस बात से पब्लिक बहुत निराशा और हताश है, वो झिल्लाई हुई है, ओटीटी सीज़न में तो जैसे तैसे चलो कृतिका को बर्दाश्त कर लिया, लेकिन अब 18वें सीज़न में बड़े और मशहूर सेलिब्रिटीज के साथ उनको देखना पब्लिक को कतई गवारा नहीं है... जब से कृतिका की बिग बॉस में दोबारा एंट्री की बात वायरल हुई है, तब से सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है... शो के फैंस का कहना है कि अगर कृतिका की एंट्री हुई तो वो बिग बॉस 18 को बायकॉट करेंगे.उनका ये भी पूछना है कि जब कृतिका मलिक ने ओटीटी सीज़न में कुछ क्रिएटिव नहीं किया तो आखिर क्यों उन्हें शो में दोबारा बुलाया जा रहा है, वो भी उस सीज़न में जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे.

शोएब इब्राहिम ने कहा कि वो सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो के लिए बहुत ज्यादा मासूम

बहरहाल, अब 18th season में कृतिका की एंट्री होती है या नहीं ये तो बाद की बात है, लेकिन चलिए उन नामों की बात कर लेते हैं जो अगले सीजन के कंटेस्टेंट्स बन सकते हैं. तो इसमें सबसे पहला नाम आ रहा था दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम का, लेकिन शोएब ने खुद साफ कर दिया है कि वो शो का हिस्सा नहीं होंगे..शोएब इब्राहिम ने अपने एक व्लॉग में ये साफ किया है कि वो बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज़ के लिए नहीं बने हैं..शोएब इब्राहिम ने कहा कि वो सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो के लिए बहुत ज्यादा मासूम हैं और वो इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं..मालूम हो कि दीपिका कक्कड़ बिग बॉस हाउस का हिस्सा रह चुकी हैं और उनके हैंडसम हसबैंड शोएब भी एक टीवी एक्टर हैं, जिनके शो में होने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चली थीं.लेकिन अब जब शोएब ने खुद ही सब साफ कर दिया है तो अफवाहें थम गई हैं..

कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो बिग बॉस के 18th सीजन के कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं

तो अब बिग बॉस 18th सीजन के कंटेस्टेंट के तौर पर किन-किन नामों पर बात चल रही है, ये जान लेते हैं. कुबूल है कि ज़ोया यानी सुरभि ज्योति, टिक टॉक स्टार मिस्टर फैजू उर्फ फैज़ल शेख, बिल गेट्स को चाय पिलाकर मशहूर हुए डोली चाय वाला, टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में जेल में रहकर आए एक्टर शीज़ान खान, पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर, मशहूर बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां, बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, टीवी की द्रौपदी और पार्वती यानी एक्ट्रेस पूजा शर्मा, टीवी के पॉपुलर शो ‘पंड्या स्टोर’ में रावी का किरदार निभाने वालीं एलिस कौशिक, पॉपुलर YouTuber, कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन हर्ष बेनीवाल..ये कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो बिग बॉस के 18th सीजन के कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं... याद रखिए हमने कहा है कि हो सकते हैं, कंफर्म नहीं हैं. वैसे जितने हमने नाम बताए हैं, इनमें से सबसे ज्यादा किस कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर में देखने के लिए आप एक्साइटेड हैं

Tags