बिग बॉस 19 में हंगामा! अमाल मलिक और मालती छहर के रिश्ते पर उठा बड़ा सवाल — सच्चाई क्या है?
आज है bigg boss का एक ऐसा टॉपिक जो घर के अंदर से बाहर तक आग लगा रहा है - अमाल मलिक और मालती छहर के रिश्ते पर उठे बड़े सवाल! जी हां, म्यूजिक कंपोजर अमाल ने शो में दावा किया कि वो मालती को बिल्कुल नहीं जानते, बस एक पार्टी में 5 मिनट मिले थे। लेकिन मालती ने तो खुलासा कर दिया कि ऐसा नहीं है - वो अमाल के 4 गाने गा चुके हैं उनके लिए! और अब बाहर से धमाका हो गया है - पूर्व कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने सोशल मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि अमाल झूठ बोल रहे हैं, दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे! ये ड्रामा इतना इंटेंस है कि फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। तो चलिए, इस पूरी स्टोरी को डिटेल में जानते हैं।
सबसे पहले, आइए जानते हैं कि घर के अंदर क्या हुआ। बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में, जब टास्क के दौरान बात अमाल और मालती के कनेक्शन पर आई, तो अमाल ने बहुत कूल और कंपोज्ड तरीके से कहा, "मैं मालती को ज्यादा नहीं जानता। बस एक पार्टी में 5 मिनट मिले थे, बस।" ये सुनकर घरवाले तो चौंक गए, लेकिन असली धमाका तब हुआ जब मालती ने काउंटर अटैक किया! मालती ने साफ कहा, "तुम्हें लगता है मैं झूठ बोल रही हूं? मेरे पापा तक को पता है कि हम कब मिले, कब नहीं। और हां, तुमने मेरे लिए 4 गाने तो गाए ही हैं!" ये तो बड़ा रिवीलेशन था! मालती ने ये भी कहा कि वो चैट डिटेल्स शो कर सकती हैं, जो साबित कर देंगी कि उनका कनेक्शन सिर्फ 5 मिनट का नहीं, बल्कि कई मीटिंग्स और फोन कॉल्स का था।
मालती का ये बोलना सुनकर अमाल तो असहज हो गए और पाउडर रूम में चले गए। लेकिन मालती पीछे-पीछे गईं और बोलीं, "क्या मैं सब कुछ बता दूं? 2 मिनट में प्रूव कर दूंगी!" ये सीन इतना टेंशन भरा था कि नीलम गिरी और शहबाज बादशाह जैसे कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए। ये तो साफ लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो है जो शो में छिपाया जा रहा था। क्या ये पुराना दोस्ताना है, या कुछ और?
अब आते हैं असली बॉम्बशेल पर - आवेज दरबार! जी हां, बिग बॉस 19 से एविक्टेड हो चुके आवेज ने बाहर आते ही X (ट्विटर) पर आग लगा दी। उन्होंने एक लॉन्ग पोस्ट लिखी, जिसमें अमाल पर सीधा आरोप लगाया कि वो झूठ बोल रहे हैं। आवेज ने लिखा, "अमाल ने सिर्फ बातें ट्विस्ट नहीं की... उसने मेरे बारे में भी झूठ बोला है। मालती के केस में भी वो सबको गलत कहानी सुना कर क्लीन बनने की एक्टिंग कर रहा है। वो क्लेम कर रहा है कि मालती सिर्फ 5 मिनट मिली थी, जबकि रियलिटी ये है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं, फिर भी शो में 'आई डोंट नो her ' का ड्रामा!" आवेज ने आगे कहा, "अमाल के सामने इनकी हिम्मत ही नहीं पड़ती कुछ बोलने की, बस चुपचाप देखते रहते हैं। पूरे एपिसोड में सबका डबल स्टैंडर्ड दिख गया।
आवेज का ये आउटबर्स्ट वायरल हो गया है। फैंस कमेंट्स में बंट गए हैं - कोई कह रहा है कि आवेज सही कह रहे हैं, अमाल डबल गेम खेल रहे हैं। तो कोई बोल रहा है कि आवेज खुद एविक्शन के बाद बदला ले रहे हैं। याद रहे, आवेज और अमाल के बीच पहले भी टेंशन रही है। एक बार अमाल ने आवेज पर चीटिंग के आरोप लगाए थे, जिसके लिए बाद में माफी मांगी भी। लेकिन अब ये मालती वाला एंगल नया ट्विस्ट लाया है। आवेज ने ये भी इशारा किया कि अमाल बाहर की दुनिया में मालती को अच्छे से जानते थे, लेकिन शो में 'न्यू' वाला नैरेटिव चला रहे हैं ताकि घरवालों को इम्प्रेस करें। क्या ये स्ट्रेटेजी है या झूठ? आप बताइए!
अमाल मलिक, जो सिंगर-कंपोजर हैं, शो में एंटर करने के बाद से ही शांत और स्ट्रेटेजिक प्लेयर के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं मालती छहर, वाइल्डकार्ड एंट्री वाली ये कंटेस्टेंट, अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस हैं। लेकिन ये कंट्रोवर्सी उनके कनेक्शन को लेकर उठी है। मालती ने कहा कि पार्टी वाला स्टोरी वो दोनों ने मिलकर डिसाइड किया था - मतलब, बाहर की दुनिया में ज्यादा क्लोज थे, लेकिन शो में लिमिटेड रखना चाहते थे। लेकिन आवेज का दावा है कि ये सब 'क्लीन इमेज' बनाने का ड्रामा है। इंटरेस्टिंग बात ये है कि अमाल के पिता दब्बू मलिक ने भी शो के बारे में कमेंट किया है - वो चाहते हैं कि अमाल का कोई लव स्टोरी बने घर में!
तो बिग बॉस 19 का ये लेटेस्ट ड्रामा कैसा लगा? अमाल-मालती का कनेक्शन और आवेज का एक्सपोज़ - क्या ये शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट बनेगा? अपनी ओपिनियन कमेंट्स में जरूर शेयर करें।
