bigg boss 19 : तान्या मित्तल का शादी पर बड़ा बयान, कहा डबल खर्चा मैं करूंगी
bigg boss 19: बिग बॉस 19 के घर में इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन तान्या मित्तल खूब सुर्खियाँ बटोर रही हैं। शो की शुरुआत से ही वे अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल और महंगी पसंद को लेकर चर्चा में हैं। तान्या का कहना है कि वे हमेशा चार पीएसओ और दो गाड़ियों के काफिले के साथ चलती हैं।
अब उन्होंने शादी को लेकर भी एक अनोखा बयान देकर सभी का ध्यान खींचा। तान्या का कहना है कि वे अपनी शादी में डबल खर्चा करेंगी और अगर दूल्हे के पास पैसा न हुआ, तो पूरा खर्च खुद उठाएँगी।
शो में हुई दिलचस्प बातचीत
मेकर्स द्वारा जारी एक प्रोमो वीडियो में बसीर अली अपने दोस्त की शादी का ज़िक्र करते हुए बताते हैं कि उन्होंने जयपुर के फेयरमोंट होटल में हुई एक बेहद शानदार शादी देखी थी। इस पर आवेज़ दरबार मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं"हम तेरे बारे में भी ऐसे ही बातें करेंगे।"
इसी बीच तान्या बोलती हैं—"मैं दो बार शादी करूंगी।" जब मृदुल तिवारी उनसे पूछते हैं—"अगर लड़के का बजट न हुआ तो?" तो तान्या जवाब देती हैं—"मेरा तो है न।" इसके बाद प्रणीत सवाल करते हैं—"अगर लड़के के पास पैसे न हों तो तुम दोगी?" इस पर तान्या बिना झिझक कहती हैं—"कोई बात नहीं, मैं डबल खर्चा कर लूंगी।"
घरवालों की हंसी नहीं रुकी
तान्या की यह बात सुनकर मृदुल तिवारी तुरंत कहते हैं—"मुझे इसी से शादी करनी है।" यह सुनते ही घरवाले ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगते हैं और माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है।
चर्चा में तान्या
शो में तान्या मित्तल का यह बयान दर्शकों और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूज़र्स इसे मजाकिया अंदाज़ में ले रहे हैं
