Bigg Boss 20 Fight: दोस्त काजी तौकीर पर भड़के मनीष गोयल, गुस्से में चिल्लाते दिखे अभिनेता

Bigg Boss 20: Manish Goyal lashes out at friend Qazi Touqeer; the actor is seen shouting in anger.
 
 दोस्त काजी तौकीर

शो के नए प्रोमो में दोनों दोस्तों के बीच हुई तीखी बहस, मनीष बोले- 'मैंने दिल दिया तेरे को अपना'

Bigg Boss Fight  :  सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अब मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। फिनाले नजदीक आने के साथ ही घर के अंदर रिश्तों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जो कंटेस्टेंट्स अब तक एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे, उनके बीच भी अनबन शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शांत स्वभाव के माने जाने वाले मनीष गोयल भी अपना आपा खोते नजर आए। उनका काजी तौकीर के साथ जोरदार झगड़ा हो गया।

'प्रोफेसर' कहने पर भड़के मनीष गोयल

शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। प्रोमो की शुरुआत में काजी, मनीष से कहते हैं, 'अजीब सी प्रॉब्लम है। यू आर टू गुड।' इस पर मनीष जवाब देते हैं, 'आई एम नॉट टू गुड।'

इसके बाद काजी उन्हें प्रोफेसर जैसा दिखने की बात कहते हैं। यह सुनकर मनीष नाराज हो जाते हैं। वह कहते हैं कि भले ही वह प्रोफेसर जैसे दिखते हों, लेकिन उनका लुक शानदार और कूल है। इस पर काजी सवाल करते हैं, 'प्रोफेसर कोई गाली है क्या?'

गुस्से में बोले- 'मैंने दिल दिया तेरे को अपना'

बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल जाती है। काजी जहां शांत रहकर अपनी बात रखते दिखाई देते हैं, वहीं मनीष गुस्से में ऊंची आवाज में बोलने लगते हैं। वह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि एक अच्छे इंसान को बार-बार परेशान किया जा रहा है।इस दौरान मनीष काजी से कहते हैं, 'मैंने दिल दिया तेरे को अपना। तेरे को इंसान समझने में समय लगता है बॉस।'

गौरतलब है कि शो में आने के बाद काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। ऐसे में दोनों के बीच इस तरह की बहस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और दोनों की दोस्ती फिर से पहले जैसी हो पाती है या नहीं।

Tags