Bigg Boss 20 : काजी तौकीर को रोता देख भावुक हुईं गौहर खान, बोलीं- ऐसा जुड़ाव पहले कभी महसूस नहीं हुआ

Gauahar Khan gets emotional seeing Qazi Tauqeer cry on Bigg Boss 20; says she has never felt such a connection before.
 
 काजी तौकीर को रोता देख भावुक हुईं गौहर खान, बोलीं- ऐसा जुड़ाव पहले कभी महसूस नहीं हुआ
Bigg Boss 20 : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों के साथ-साथ पूर्व कंटेस्टेंट्स की प्रतिक्रियाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शो को करीब से फॉलो कर रहीं अभिनेत्री गौहर खान इस बार कंटेस्टेंट काजी तौकीर को लेकर भावुक नजर आईं। काजी को रोते हुए देखने के बाद गौहर ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की और कहा कि उन्होंने बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट के साथ पहले कभी इस तरह का जुड़ाव महसूस नहीं किया।

काजी की भावुकता ने गौहर को भी रुलाया

दरअसल, हालिया एपिसोड में काजी तौकीर अपनी तबीयत को लेकर परेशान नजर आए। उन्हें इस बात का भी दुख था कि कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के बावजूद अरिशफा खान ने उनका हाल नहीं पूछा। इसी दौरान माही विज से बातचीत करते हुए काजी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

काजी को इस तरह टूटता देखकर गौहर खान भी भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में काजी के व्यवहार और उनके व्यक्तित्व की तारीफ की।गौहर ने काजी के समर्थन में कहा कि वह घर के दबाव के बावजूद अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने माही विज और काजी के बीच दिखाई दे रहे समर्थन की भी सराहना की।

काजी के जवाब की भी गौहर ने की तारीफ

गौहर खान ने स्काउट ओपी के साथ काजी की बहस के दौरान दिए गए उनके जवाब का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, काजी ने यह अंतर बताने की कोशिश की कि जब किसी दूसरे व्यक्ति के खिलाफ बात होती है तो वह उसका समर्थन या जश्न नहीं मनाते, जबकि उनके खिलाफ कुछ कहा जाने पर घर के कई सदस्य प्रतिक्रिया देते हैं।गौहर ने काजी के इस अंदाज को उनकी स्पष्टता और आत्मविश्वास से जोड़ते हुए उनकी तारीफ की।

‘मैं रो रही हूं क्योंकि काजी रो रहा है’

एक अन्य वीडियो में गौहर खुद आंसू पोंछती नजर आईं। उन्होंने कहा कि काजी को रोता देखकर वह भी रोने लगीं। गौहर के मुताबिक, वह कई सीजन से बिग बॉस देख रही हैं, लेकिन किसी प्रतियोगी के साथ उन्होंने इतनी गहरी भावनात्मक कनेक्टिविटी पहले महसूस नहीं की।उन्होंने कहा कि उन्हें काजी के व्यवहार में एक स्वाभाविकता नजर आती है और माही विज भी उन्हें शो में वास्तविक नजर आने वाली शख्सियतों में से एक लगती हैं।

काजी को लेकर फैंस के संदेशों का भी किया जिक्र

गौहर ने बताया कि उनके कई प्रशंसकों ने उन्हें मैसेज कर काजी को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि कुछ फैंस ने बताया कि काजी को देखकर उन्हें गौहर के पुराने बिग बॉस सफर के दौरान महसूस होने वाली भावनाएं याद आ रही हैं।

गौहर ने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि उनके प्रशंसक उनके सफर में उनके साथ हंसते और रोते थे और उनकी खुशियों में शामिल होते थे। ऐसे में काजी के लिए दर्शकों के बीच बन रहा भावनात्मक जुड़ाव उन्हें अपने पुराने दिनों की याद दिला रहा है।बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का भावुक पक्ष सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Tags