Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, माही विज को मिला जीवनदान; एविक्शन से फिर बचीं अभिनेत्री

Bigg Boss 20: Salman Khan pulls up Scout; Mahhi Vij gets a lifeline—the actress escapes eviction once again.
 
Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, माही विज को मिला जीवनदान; एविक्शन से फिर बचीं अभिनेत्री

Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। शो में अब मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद घर में बचे सदस्य फिनाले तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बीच घर के अंदर रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी अच्छे दोस्त रहे कंटेस्टेंट्स अब एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।

स्काउट और यंग डीएसए के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

शो की शुरुआत से ही स्काउट और यंग डीएसए के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे का साथ देते नजर आते थे, लेकिन हालिया एपिसोड में उनकी दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई। इस दौरान स्काउट ने यंग डीएसए को धक्का भी दे दिया। इस घटना ने घर के माहौल को काफी तनावपूर्ण बना दिया।

सलमान खान ने स्काउट को लगाई फटकार

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घर में पहुंचकर इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्काउट को धक्का देने के मामले में जमकर फटकार लगाई और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। सलमान की इस प्रतिक्रिया के बाद घर के अन्य सदस्यों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई।

माही विज को मिला एविक्शन से बचने का मौका

इस सप्ताह घर से बेघर होने को लेकर माही विज का नाम चर्चा में था। एविक्शन की प्रक्रिया के दौरान दर्शकों और घरवालों को लग रहा था कि इस बार माही का सफर खत्म हो सकता है। हालांकि, उनकी लाइफलाइन ने उन्हें बड़ी राहत दे दी।

माही के पास मौजूद लाइफलाइन की वजह से वह इस सप्ताह बेघर होने से बच गईं। हालांकि, इस प्रक्रिया में उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई। सलमान खान ने माही से कहा, "आपके साथ पब्लिक ने इंसाफ कर दिया है।" इस तरह माही विज को फिलहाल बिग बॉस के घर में बने रहने का एक और मौका मिल गया है।

अब किस कंटेस्टेंट पर मंडरा रहा है खतरा?

घर में लगातार बढ़ते झगड़ों और बदलते रिश्तों के बीच अब दर्शकों की नजर अगले एविक्शन पर टिकी हुई है। हर कंटेस्टेंट शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कोशिश कर रहा है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Tags