तब अंडे को लेकर, अब वड़ा पाव पर बिग बॉस के घर में होगी महाभारत
जल्द ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में सुनाई देने वाली है
इतना बेसन फेंकूंगी मैं इतनी अमीर हो गई मैं, ये लाइन आपको बहुत जल्द ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में सुनाई देने वाली है... जी हां, बिग बॉस में as a contestants आने वाले लोगों को इस बार कैसा वडा पाव खाने को मिलता है, ये तय करने आ रही हैं चंद्रिका घेरा दीक्षित उर्फ दिल्ली की फेमस वडा पाव गर्ल.
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के होस्ट अनिल कपूर
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के होस्ट अनिल कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसमें पहले कंटेस्टेंट की झलक भी दिखा दी है. इस शो में दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाकर सुर्खियां बटोरने वाली चंद्रिका दीक्षित एंट्री ले रही हैं. हालांकि, बिग बॉस की ऑडियंस इससे नाखुश है.
चंद्रिका दीक्षित ने जॉब छोड़कर दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाया
आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित ने जॉब छोड़कर दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाया था. एक Food Vlogger ने इनका वीडियो अपलोड कर दिया, जिससे ये रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं. हालांकि, खाने में स्वाद से ज्यादा ये विवाद के कारण सुर्खियों में रहीं और अब सीधा उठकर इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई हैं... बहुत सारे लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है.लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर चंद्रिका ने ऐसा किया ही क्या है, जिससे उन्हें इतने बड़े शो में बुला लिया गया.
डॉली चाय वाले को भी बिग बॉस में एंट्री दी जाए
अब बुला लिया है तो कोई कुछ कर भी कैसे सकता है. लेकिन, बिग बॉस को आप सजेशन दिया जा रहा है कि जब वड़ा पाव गर्ल को शो का हिस्सा बना दिया गया है, तो डॉली की टपरी चायवाले को भी शो में लेने में कैसी आफत... जी हां, लोगों का कहना है कि डॉली चाय वाले को भी बिग बॉस में एंट्री दी जाए ताकि कहानी में थोड़ी ट्विस्ट आ जाए. वैसे आपको बता दें की चंद्रिका दीक्षित और डॉली चाय वाले ने एक वीडियो में कोलैबोरेशन भी किया था तभी से ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं थीं कि बिग बॉस को अपने पहले दो कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं.चंद्रिका की तो ऑफिशल एंट्री हो गई है, डोली का नंबर कब आएगा, पूछता है भारत
