2025: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए यादों और जज़्बातों से भरा साल
साल 2025 खत्म होने की कगार पर है और ये साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत दुख भरा रहा। कई legendary stars ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया, जिनके जाने से फैंस और इंडस्ट्री दोनों सदमे में हैं। आज की इस वीडियो में हम याद करेंगे उन स्टार्स को जिन्होंने 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके योगदान को सलाम करते हुए चलिए शुरू करते हैं।
साल की सबसे बड़ी और शॉकिंग खबर थी बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का निधन। 24 नवंबर 2025 को 89 years की age में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। लंबे समय से health problems से जूझ रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता जैसी सुपरहिट फिल्मों से लेकर 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र ने रोमांस, एक्शन और कॉमेडी हर जॉनर में अपनी छाप छोड़ी। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन को indian cinema का एक युग का अंत बताया। फैंस आज भी उनके जाने का गम मना रहे हैं।
एक और बड़ा नुकसान था 'भारत कुमार' मनोज कुमार का जाना। 4 अप्रैल 2025 को 87 साल की उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ। उपकार, शहीद, पूरब और पश्चिम जैसी देशभक्ति से भरी फिल्मों के लिए famous मनोज कुमार ने indian cinema को राष्ट्रप्रेम की भावना दी। उनकी फिल्में आज भी युवाओं को influence करती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उनके जाने से देशभक्ति वाली फिल्मों का एक दौर खत्म हो गया। शोले के आइकॉनिक जेलर गोवर्धन असरानी यानी असरानी जी भी हमें छोड़कर चले गए। 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में फेफड़ों में पानी जमा होने से उनका निधन हुआ। 50 साल के करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले असरानी कॉमेडी के बादशाह थे। चुपके चुपके, नमक हलाल, हेरा फेरी जैसी फिल्मों में उनके रोल आज भी हंसाते हैं। उनका जाना कॉमेडी की दुनिया के लिए बड़ा खालीपन छोड़ गया।
महाभारत में कर्ण का यादगार रोल निभाने वाले पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर से हुआ। 68 years की उम्र में दूसरी बार कैंसर की चपेट में आने से वे जंग हार गए। चंद्रकांता, बादशाह जैसी फिल्मों और सीरियल्स में उनके मजबूत रोल फैंस को हमेशा याद रहेंगे। उनका बेटा निकितिन धीर भी एक्टर हैं।
साराभाई वर्सेस साराभाई के इंद्रवदन साराभाई यानी सतीश शाह का जाना भी बहुत दुखद था। 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में हार्ट अटैक और किडनी की बीमारी से उनका निधन हुआ। मेन हूँ ना, काल हो ना हो, जाने भी दो यारों जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग बेमिसाल थी। टीवी पर उनका इंदु कैरेक्टर घर-घर famous था।'
कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सबको हिला दिया। 27 जून 2025 को महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ। बिग बॉस 13 और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आने वाली शेफाली युवाओं की फेवरेट थीं। उनकी मौत इतनी जल्दी और unexpected थी कि फैंस आज भी यकीन नहीं कर पा रहे।इसके अलावा मुकुल देव का 23 मई को 54 साल की उम्र में बीमारी से निधन हुआ। यमला पगला दीवाना, सोन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में उनके विलेन रोल यादगार थे। कामिनी कौशल, जो 98 साल की age में 13 नवंबर को चली गईं, गोल्डन एरा की लास्ट लिविंग लेजेंड थीं। नीचा नगर से लाल सिंह चड्ढा तक सात दशक का सफर।
दोस्तों, इन सितारों का जाना इंडस्ट्री के लिए सच में काफी शॉकिंग रहा है। उनकी फिल्में, गाने और यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। आप इनमें से किस स्टार को सबसे ज्यादा मिस करते हैं? कमेंट में बताएं
