Border 2 Movie Update : Border 2 से सनी देओल तोड़ेंगे अच्छे-अच्छों का गुरुर

Border 2 Movie Update  : Sunny Deol will break the pride of even the best with Border 2

 
Border 2 Movie Update : Border 2 से सनी देओल तोड़ेंगे अच्छे-अच्छों का गुरुर
आज यानी 13 जून का दिन बॉलीवुड के लिए बहुत ऐतिहासिक है, अब आप पूछेंगे वो किसलिए? वो दरअसल इसलिए क्योंकि इसी दिन साल 1997 में, एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने देश के लोगों के अंदर देशभक्ति का एक अनोखा जुनून पैदा कर दिया था. जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म बॉर्डर की, हो सकता है कि आज की मौजूदा जेनरेशन ने ये फिल्म नहीं देखी हो, लेकिन उनसे हमारी गुजारिश है कि अगर उनके मन में थोड़ी सी भी देशभक्ति समाई हुई है तो वो ये फिल्म ज़रूर देखें.

1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर में देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि दी

जे.पी.दत्ता की ये फिल्म कुछ ऐसी थी कि जिसने हमारे देश के सैनिकों का मान बढ़ाया था. जी हां, हमारे देश में ज़्यादातर patriotic फिल्में साल 1947 में देश को मिली आजादी के सब्जेक्ट पर बनाई गई हैं, या फिर किसी पर्टिकुलर फ्रीडम फाइटर की लिजेंड्री पर फिल्म बेस्ड होती हैं. लेकिन देश के सैनिकों की लिजेंड्री दिखाती ये बहुत ही उम्दा फिल्म है.

आपको बता दें कि फिल्म "बॉर्डर" के ज़रिए डायरेक्टर जेपी दत्ता ने 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर में देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि दी है... इसके लिए उन्होंने 1971 वॉर के वास्तविक लोगों और घटनाओं से प्रेरणा ली थी... तब कहीं जाकर ये फिल्म तैयार हो पाई थी.

सनी देओल ने बॉर्डर 2 का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया

 हमारी इस वीडियो का टाइटल और थंबनेल देखकर आपको मालूम चल गया होगा कि आज हम बॉर्डर फिल्म की बात क्यों कर रहे हैं, जी हां, बॉर्डर की बात इसलिए हो रही है क्योंकि इसके सेकंड पार्ट का आज ही टीज़र‌ आया है... बॉर्डर फिल्म के पहले पार्ट की जान सनी देओल ने बॉर्डर 2 का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है.

 टीजर की स्टार्टिंग में ही सनी देओल की आवाज सुनाई देती है जिसमें वो कह रहे होते हैं कि एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है, फिर से. 31 सेकंड के इस टीज़र में सिर्फ सनी देओल की आवाज है. फिल्म से रिलेटेड किसी सीन का इसमें picturization नहीं किया गया है. जिससे ये मालूम पड़ता है कि मेकर्स ने अभी सिर्फ लोगों को ये कंफर्म कराया है कि बॉर्डर का दूसरा पार्ट आ रहा है.इस छोटे से टीज़र को border 2 के आने का महज़ एक official announcement समझा जाना चाहिए इसके सिवाय कुछ भी नहीं.

बॉर्डर 2 दोबारा से ब्लॉकबस्टर साबित होगी

बॉर्डर के पहले पार्ट में भरपुर और जोरदार एक्शन के साथ-साथ लव स्टोरी और रोमांस का भी थोड़ा बहुत तड़का था, इसके अलावा फिल्म के गाने आज भी एवरग्रीन है. लिहाज़ा, Border 2 में भी हम मेकर्स से सेम उम्मीद कर रहे हैं. बात करें कमाई की तो फिल्म का बजट था 10 करोड़, लेकिन फिल्म ने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर ने देशभर में 40-45 करोड़ का प्रॉफिट बनाया था, वर्ल्ड वाइड तो यह आंकड़ा 65 करोड़ के ऊपर जा पहुंचा था, जो उस दौर में एक रिकॉर्ड था. तो अब इसी से बॉर्डर 2 की सुपर सक्सेस का अंदाजा हम अभी से लगा सकते हैं.

खासकर सनी देओल के स्टारडम को देखें तो हम अभी से मान सकते हैं कि बॉर्डर 2 दोबारा से ब्लॉकबस्टर साबित होगी, क्योंकि ग़दर 2 से सनी देओल ने बॉलीवुड में जबरदस्त कम बैक किया है... बॉर्डर 2 के बाद तो शायद वो इधर बीच आईं बड़ी-बड़ी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दें...

Tags