Box Office Clash 2026: एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी का धमाका! सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से 250% आगे निकली 'आवारापन 2
Awaraapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के खास मौके पर सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों— इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के बीच ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस वॉर देखने को मिल रहा है। शुरुआती एडवांस बुकिंग और टिकट बिक्री के आंकड़ों में फिलहाल इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने सनी देओल की फिल्म पर भारी बढ़त बना ली है।
एडवांस बुकिंग के आंकड़े
सैक्निल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार:
-
'आवारापन 2' की कमाई: फिल्म ने अब तक 1,02,470 से अधिक टिकट बेचकर एडवांस सेल्स में ₹3.26 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा ₹5.44 करोड़ पहुंच गया है।
-
'बंटवारा 1947' की कमाई: सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने अब तक 29,261 टिकट ही बेचे हैं, जिससे ₹81.39 लाख की कमाई हुई है। ब्लॉक सीट्स के साथ इसका कलेक्शन ₹2.46 करोड़ रहा है।
आवारापन 2' की 250% से अधिक की बढ़त
आंकड़ों की तुलना करें तो इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के मुकाबले 250.19% अधिक टिकट बेचे हैं। यानी 'बंटवारा 1947' के हर 1 टिकट के मुकाबले 'आवारापन 2' के लगभग 3.5 टिकट बिके हैं। सीधी एडवांस सेल्स से होने वाली कमाई के मामले में 'आवारापन 2' लगभग 300.54% आगे (करीब चार गुना) चल रही है।
नॉस्टैल्जिया और मजबूत फैन बेस का फायदा
2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। इमरान हाशमी के फैन बेस और फिल्म से जुड़े नॉस्टैल्जिया का सीधा फायदा इसे मिलता दिख रहा है।दूसरी ओर, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से पारिवारिक और आम दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों ही फिल्मों में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।शुरुआती दौर भले ही 'आवारापन 2' के नाम रहा हो, लेकिन 14 अगस्त को रिलीज के बाद दर्शकों का 'वर्ड ऑफ माउथ' (Word of Mouth) ही तय करेगा कि इस इंडिपेंडेंस डे क्लैश में आखिरकार कौन बाजी मारता है
