Box Office Prediction: रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ ने कमाए करोड़ों, जानें पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना करेगी कलेक्शन

Box Office Prediction: Akshay Kumar’s ‘Welcome 3’ has already earned crores before its release; find out how much it is expected to collect at the box office on day one!
 
JJJJ
Welcome to the Jungle (Welcome 3) Day 1 Prediction: अक्षय कुमार के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। अहमद खान के निर्देशन में बनी मच-अवेडेट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) आज यानी 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड के 30 दिग्गज सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। 23 जून से शुरू हुई एडवांस बुकिंग और शुरुआती प्रिडिक्शन के अनुसार, यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग करने के लिए तैयार है।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट: रिलीज से पहले ही बिकीं हजारों टिकटें

फिल्म इंडस्ट्री के ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 25 जून की रात 10 बजे तक 'वेलकम 3' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बेहद शानदार रहे  फिल्म के पहले दिन के शोज के लिए लगभग 83 हजार 385 टिकटें एडवांस में बिक चुकी थीं।  इसके जरिए फिल्म ने रिलीज से पहले ही 2.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। वहीं, ब्लॉक सीट्स (Block Seats) को शामिल करने के बाद यह एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 5.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: पहले दिन कितना पैसा छापेगी फिल्म?

फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' की ओपनिंग काफी बड़ी होने वाली है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि यह मल्टीस्टारर फिल्म अपने ओपनिंग डे (पहले दिन) पर 18 से 20 करोड़ रुपये का बिजनेस आसानी से कर सकती है।  मेकर्स ने रिलीज से एक शाम पहले (25 जून को) फिल्म के कुछ 'पेड प्रीव्यू शोज' भी रखे थे। यदि इन शोज के जरिए दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया (Positive Word of Mouth) मिलती है, तो पहले दिन का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये के पार भी जा सकता है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के पुख्ता आंकड़े 27 जून की सुबह सामने आएंगे।

 बॉक्स ऑफिस क्लैश: 'कॉकटेल 2' से मिलेगी कड़ी टक्कर

सिनेमाघरों में 'वेलकम 3' की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला पहले से जमे शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ से हो रहा है। शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी और महज 6 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है।अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर की रफ्तार के आगे अक्षय कुमार और उनके 30 सितारों की फौज बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिक पाती है और कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ती है।

Tags