Bollywood News in Hindi : आखिर अनन्या पांडेय का DNA क्यों टेस्ट करवाना चाहते हैं चंकी पांडेय
Ananya Pandey Interview
Chunki Pandey Viral Video
Bollywood News in Hindi : चंकी पांडे को बॉलीवुड के स्टाइलिश एक्टर के रूप में देखा जाता है. और वो अपने चुलबुले स्टेटमेंट को लेकर भी काफी ज्यादा फेमस हैं. और अभी हाल ही में चंकी पांडे ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे कर कोई हैरान है. और उनका ये बयान किसी फिल्म या रोल के बारे में नहीं, बल्कि उनकी बेटी अनन्या पांडे से जुड़ा हुआ है। अरे हां, आपने सही सुना। दरअसल, चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी बेटी अनन्या का डीएनए टेस्ट करवाना चाहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे, भला ऐसा क्यों? तो चलिए फिर जानते हैं इस चौंकाने वाली बात के पीछे का आखिर क्या राज़ है.
अनन्या के डीएनए टेस्ट में छिपा है ये मज़ेदार किस्सा
एक्ट्रेस अनन्या पांडे और उनके पापा चंकी पांडे बहुत ही प्यारी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। और अभी हाल ही में चंकी पांडे ने अनन्या पांडे को फिल्म फेयर मिलने पर उनकी तारीफ की है। वहीँ चंकी पांडे और अनन्या पांडे की बातचीत का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। अब चंकी पांडे और अनन्या की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही प्यारी और interesting मानी जाती है। और दोनों एक-दूसरे से खुलकर अपनी बातें शेयर करते हैं और बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन इस डीएनए टेस्ट वाली बात में एक प्यारी सी सच्चाई छिपी हुई है।

दरअसल, अभी हाल ही में वी आर युवा यूट्यूब चैनल पर अनन्या पांडे और चंकी पांडे ने बातचीत की। और इस दौरान चंकी पांडे ने कहा वो फिल्मों में कुछ बेहतरीन Scene तो कर सकते हैं, लेकिन पूरे शो को संभालना उनके बस की बात नहीं है। साथ ही उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ऐसे Talent के लिए उन्हें शायद अपने डीएनए की जांच करवानी होगी। उन्होंने कहा, "मैं फिल्मों में कुछ बेहतरीन Scene तो कर सकता हूं, लेकिन अपने साथ पूरी फिल्म या शो को ले जाना थोड़ा मुश्किल है इसलिए मैं आपका डीएनए जांच करवाना चाहता हूं।"
अनन्या पांडेय क्यों नहीं देखते चंकी की फिल्में
वहीँ अनन्या पांडे ने भी इस बातचीत में कई सारे दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने पापा यानि चंकी पांडे की मूवीज नहीं देखती। अनन्या ने बताया कि वे अपने पापा की बहुत कम फिल्में देखती थीं क्योंकि उन्हें डर रहता था कि इसमें उनके पापा मर जाएंगे। इसके साथ ही अनन्या ने कहा कि जब वो छोटी थीं, उन्होंने डी कंपनी फिल्म देखी, इसमें उनके पापा को गोली मार दी गई थी और फिल्म में उनकी मौत हो गई थी। अनन्या ने बताया की उन्हें लगता था कि ये सब सच में हो रहा है, भले ही आप मेरे बगल में बैठे थे लेकिन मैं सदमे में थी, इसलिए मैंने पापा की बहुत सारी फिल्मों को नहीं देखा क्योंकि मुझे लगा कि आप उन सभी में मर जाएंगे। और शायद इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगता था और मैं उनकी फिल्में नहीं देखती थी।
मजाकिया बयान से होते हैं रिश्ते मजबूत
वैसे क्या आप जानते हैं कि चंकी पांडे का ये मजाकिया बयान उनके रिलेशन को लेकर और भी गहरी बातें कहता है. वहीँ अनन्या पांडे ने खुद को साबित किया है कि वो अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकती हैं। और उनका ये सफर सिर्फ उनके पेरेंट्स के Support से ही नहीं, बल्कि उनकी अपनी पहचान से भी जुड़ा है। और अब बात करते हैं कि क्यों चंकी ने ये मजाक किया। क्यूंकि चंकी पांडे के लिए अनन्या की सफलता सिर्फ उनकी professional लाइफ का हिस्सा नहीं, बल्कि उनका family ties भी है। तो इस डीएनए टेस्ट की बात के पीछे चंकी का मकसद सिर्फ एक हल्के-फुल्के मजाक से कहीं ज्यादा था।
क्या है आपकी राय ?
वो चाहते थे कि अनन्या अपने फॅमिली की Speciality को अपनाए, लेकिन खुद की अलग पहचान बनाकर। और यही असली सच्चाई है, जिसे चंकी पांडे बड़े ही प्यार से कहते हैं। वैसे आपको क्या लगता है कि अनन्या पांडे के डीएनए टेस्ट वाली बात चंकी ने सिर्फ मज़ाक में कही है. या फिर इस मजाक के पीछे कुछ और भी है? हमें कमेंट्स करके जरूर बताइयेगा।
