‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ में दीक्षा धामी की दमदार वापसी – रसीली के अवतार में दिखेगा एक नया तूफान

Diksha Dhami makes a strong comeback in 'Badi Haveli Ki Choti Thakurain' - A new storm will be seen in the avatar of Rasili
 
Diksha Dhami makes a strong comeback in 'Badi Haveli Ki Choti Thakurain' - A new storm will be seen in the avatar of Rasili
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय):
शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' में दर्शकों को जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अभी तक जहां लोग चैना की अचानक मौत के सदमे से उबर नहीं पाए थे, वहीं अब अभिनेत्री दीक्षा धामी की शो में एक नई भूमिका में वापसी दर्शकों को हैरान करने वाली है।

चैना के मासूम और शांत किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली दीक्षा अब 'रसीली' के दमदार और निडर अवतार में नजर आएंगी। यह किरदार पूरी तरह से चैना के विपरीत है – बेबाक, साहसी और हर हालात पर नियंत्रण रखने वाली। रसीली की एंट्री शो में नई हलचल और जबरदस्त बदलाव लेकर आएगी।

रसीली: एक नया चेहरा, नया इरादा

दीक्षा धामी ने अपने किरदार के बारे में बताया, “रसीली एक ऐसी महिला है जो किसी से नहीं डरती। वह खुलकर अपनी बात रखती है और हालात को अपने अनुसार मोड़ने में यकीन रखती है। यह किरदार मेरे पिछले रोल चैना से बिल्कुल अलग है – और शायद इसीलिए मेरे लिए और भी रोमांचक।”

उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि वाले इस किरदार को निभाने के लिए देहरादून की रहने वाली दीक्षा ने खास तैयारी की। स्थानीय भाषा और लहजे को आत्मसात करने के लिए उन्होंने कई वीडियो देखे, स्थानीय लोगों से बातचीत की और घंटों अभ्यास किया।

सिर्फ ड्रामा नहीं, एक खास मिशन के साथ लौटी है रसीली

रसीली की एंट्री केवल हवेली में ड्रामा लाने के लिए नहीं है – बल्कि वह अपने प्यार जयवीर को वापस पाने और चमकीली और तपस्या की चालों को बेनकाब करने की ठानकर आई है। जहां चैना ने अपने दुखों को चुपचाप सहा, वहीं रसीली हर बात का जवाब देने को तैयार है। उसकी मौजूदगी से हवेली में छिपे कई राज खुलेंगे और रिश्तों की परतें उजागर होंगी।

शो में आने वाले आगामी एपिसोड्स में भावनात्मक उथल-पुथल, पुराने गहरे राज और रसीली की बहादुरी के कई रंग दर्शकों को बांधे रखेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या रसीली हवेली की किस्मत बदल पाएगी या वह खुद साजिशों में उलझ जाएगी।

Tags