Deepika Padukone Spirit Controversy: 'स्पिरिट' विवाद में वांगा ब्रदर्स के दावों पर दीपिका पादुकोण का करारा पलटवार! वायरल पोस्ट को लाइक कर उठाया 'मेल ईगो' पर सवाल

Deepika Padukone Spirit Controversy: Deepika Padukone's strong counterattack on Vanga Brothers' claims in 'Spirit' controversy! Liked viral post and raised questions on 'male ego'
 
Deepika Padukone Spirit Controversy: 'स्पिरिट' विवाद में वांगा ब्रदर्स के दावों पर दीपिका पादुकोण का करारा पलटवार! वायरल पोस्ट को लाइक कर उठाया 'मेल ईगो' पर सवाल

Deepika Padukone Vanga Brothers Spirit Controversy: संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास (Prabhas) की बहुचर्चित आगामी फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) से अलग होने को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और वांगा ब्रदर्स के बीच का विवाद एक बार फिर गरमा गया है।

फिल्म के सह-निर्माता और संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद, दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट को लाइक करके बिना सीधे बयान दिए बेहद सशक्त अंदाज में पलटवार किया है।

प्रॉफिट शेयर और शूटिंग शिफ्ट को लेकर हुआ था विवाद

‘स्पिरिट’ में पहले दीपिका पादुकोण को प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाना था। हालांकि, बाद में वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गईं और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया।दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद उनकी कथित 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट, फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। अब प्रणय रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी। उनके मुताबिक फिल्म के बजट और परिस्थितियों को देखते हुए यह डील संभव नहीं थी।

दीपिका ने पोस्ट लाइक कर दिया जवाब

दीपिका पादुकोण ने प्रणय रेड्डी वांगा के आरोपों पर कोई प्रत्यक्ष बयान नहीं दिया है। हालांकि, पत्रकार जानवी मनचंदा की एक सोशल मीडिया पोस्ट को उन्होंने लाइक किया है। इस पोस्ट में सवाल उठाया गया कि जब पुरुष कलाकार लंबे समय से फिल्मों में मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग करते रहे हैं, तो किसी महिला कलाकार के ऐसा करने पर इसे अलग तरह से क्यों देखा जाता है।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर किसी महिला ने किसी डील को स्वीकार करने से इनकार किया है, तो उसके फैसले को लेकर महिला-विरोधी नजरिया क्यों सामने आता है। दीपिका के पोस्ट को लाइक करने के बाद इसे वांगा ब्रदर्स के दावों पर उनका अप्रत्यक्ष जवाब माना जा रहा है।

प्रणय वांगा ने लगाए थे ये आरोप

प्रणय रेड्डी वांगा ने NTV तेलुगु के साथ बातचीत में दावा किया कि दीपिका के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के पीछे फीस, शूटिंग शेड्यूल, प्रॉफिट शेयर और अन्य व्यावसायिक कारण थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब फिल्म की टीम ने दूसरे कलाकारों की तलाश शुरू की तो प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ निजी जानकारियां कथित तौर पर लीक होने लगीं। हालांकि, इन दावों पर दीपिका की ओर से कोई विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करना ही फिलहाल उनकी ओर से दिखाई गई प्रतिक्रिया है।

‘स्पिरिट’ से लेकर दूसरी फिल्मों तक बदलीं परिस्थितियां

‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे भाग से भी बाहर होने की खबरें सामने आईं। वहीं, अभिनेत्री के पास शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ जैसी बड़ी परियोजनाएं बताई जा रही हैं।

इस पूरे विवाद के बीच दीपिका की सोशल मीडिया गतिविधि ने एक बार फिर ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि वांगा ब्रदर्स या फिल्म की टीम की ओर से अभिनेत्री के इस अप्रत्यक्ष रिएक्शन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

Tags