Director Sangeeth Sivan Death: नहीं रहे 'यमला पगला दीवाना' जैसी कॉमेडी मूवीज डायरेक्ट करने वाले फेमस डायरेक्टर संगीत सीवन

डायरेक्टर संगीत सिवन के निधन पर फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Director Sangeeth Sivan Movies
अगर इनकी बॉलीवुड मूवीज की बात करें तो डायरेक्टर संगीत सिवन बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ‘क्या कूल हैं हम’, ‘अपना सपना मनी मनी’ और सनी देओल की यमला पगला दीवाना जैसी कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए संगीत सिवन को जाना जाता है। डायरेक्टर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
फिल्मी सितारों ने निधन पर प्रकट किया शोक
संगीत सिवन के निधन पर बॉलीवुड समेत तमाम फिल्मी सितारों ने शोक प्रकट किया है। तो वहीं बॉलीवुडस्टार रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया पर सिवन की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जिसमें रितेश ने लिखा, ‘संगीत सिवान सर अब नहीं रहे, इस खबर ने अंदर तक दुखी किया है। उन्होंने लिखा, आगे एक नए-नवेले एक्टर के नाते हर कोई चाहता है कि उसपर ट्रस्ट किया जाए और उसे काम का मौका दिया जाये. मैं क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी के दिन आज भी याद हैं. बेहतरीन व्यक्ति, नरम लहजा और शानदार व्यक्तित्व. इस निधन की खबर ने अंदर तक हिला दिया है.’
कौन थे संगीत सिवन
संगीथ सिवन दिग्गज फिल्म निर्देशक और लेखक थे जिन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्म उद्योगों में काम किया। सिवन को व्यूहम, योद्धा और क्या कूल हैं हम और यमला पगला दीवाना 2 के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 1990 में सिवन ने मलयालम इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी।
सिवन ने सफल मलयालम फिल्म व्यूहम से निर्देशन की शुरुआत की थी। सिवन की दूसरी निर्देशित फिल्म योद्धा ने उन्हें देश भर में पहचान दिलाई। आधा दर्जन से अधिक मलयालम फिल्मों का निर्देशन करने के बाद, उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ज़ोर का निर्देशन किया, जिसमें सनी देओल ने बतौर लीड एक्टर काम किया। सिवन ने आमिर खान समेत कई दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। अब सिवन की मौत पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।