Divyanka Tripathi: जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया अनदेखा मैटरनिटी फोटोशूट; आरती सिंह के कमेंट ने खींचा ध्यान

Divyanka Tripathi: After becoming a mother of twins, Divyanka Tripathi shared unseen maternity photoshoot; Aarti Singh's comment caught attention
 
Divyanka Tripathi: जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया अनदेखा मैटरनिटी फोटोशूट; आरती सिंह के कमेंट ने खींचा ध्यान

टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय और चहेते कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर हाल ही में दोगुनी खुशियों ने दस्तक दी है। यह स्टार कपल जुड़वा बच्चों (ट्विन्स) के माता-पिता बन चुका है। बच्चों के जन्म के बाद, अब दिव्यांका ने अपने प्रेग्नेंसी के दिनों का एक बेहद खूबसूरत और अनदेखा मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में दिव्यांका बेहद भावुक अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह का रिएक्शन अब हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

हमने अपने भीतर एक नई दुनिया बसाई थी— दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए माता-पिता बनने के इस खूबसूरत सफर पर एक बेहद इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा दुनिया ने एक कपल को (माता-पिता बनने का) इंतजार करते देखा। लेकिन सच तो यह है कि हम अपने भीतर एक पूरी नई दुनिया बसाए हुए थे। कुछ यादें तब और भी खूबसूरत और यादगार हो जाती हैं, जब आपको पहले से ही उनका खूबसूरत अंजाम पता होता है।"एक्ट्रेस के इस दिल छू लेने वाले कैप्शन ने फैंस को बेहद भावुक कर दिया है और लोग कमेंट सेक्शन में नए-नवेले माता-पिता पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ब्लैक-एंड-व्हाइट थीम में दिखा क्लासी लुक

वायरल हो रही इन तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक ब्लैक-एंड-व्हाइट थीम वाले मैचिंग आउटफिट्स में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। दिव्यांका ने रफल्ड शोल्डर डिटेलिंग वाला एक बेहद ग्रेसफुल ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन पहना हुआ है, जिसमें उनका मैटरनिटी ग्लो और बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, उनके पति विवेक दहिया ब्लैक फॉर्मल सूट में काफी क्लासी और हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ बयां हो रही है।

आरती सिंह का कमेंट बना चर्चा का विषय

इस खूबसूरत पोस्ट पर आम फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अभिनेत्री आरती सिंह के कमेंट ने खींचा। आरती ने कपल की तारीफ करते हुए लिखा:दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें आप हमेशा अपना आदर्श मानते हैं, और आप दोनों बिल्कुल वैसे ही हैं।

आरती के इस कमेंट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और उनका मानना है कि दिव्यांका और विवेक वाकई इंडस्ट्री के सबसे शालीन और प्रेरणादायक कपल्स में से एक हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अब जब वे नन्हे फरिश्ते आखिरकार इस दुनिया में आ चुके हैं, तो पीछे मुड़कर इन पलों को देखना इस सफर को और भी ज्यादा जादुई बना देता है।

Tags