शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप: जानिए पूरा मामला

 
Shilpa Shetty & Raj Kundra in Hot Water: EOW Issues Summons in ₹60 Crore Fraud Case | Latest Update

आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की famous actress शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा से जुड़े एक सनसनीखेज मामले की। हाल ही में खबर आई है कि मुंबई पुलिस की Economic Offenses Wing (EOW) ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में समन भेजा है। आखिर क्या है ये पूरा मामला? क्यों बढ़ रही हैं इस सेलिब्रिटी जोड़े की मुश्किलें ? और क्या है इस केस की सच्चाई ? चलिए, इस वीडियो में हम इसकी पूरी कहानी को detail से समझते हैं। 

तो बात शुरू होती है 14 अगस्त 2025 से, जब मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक unknown person के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता हैं मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। दीपक कोठारी का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

अब सवाल उठता है कि ये बेस्ट डील टीवी क्या है ? बेस्ट डील टीवी एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म था, जिसके डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा थे। दीपक कोठारी के मुताबिक, 2015 में उनकी मुलाकात एक एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और राज से हुई थी। इस दौरान, शिल्पा और राज ने कोठारी को कंपनी में 75 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने वादा किया कि हर महीने प्रॉफिट के साथ-साथ मूल रकम भी लौटाई जाएगी।

 लेकिन कोठारी का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच, उनके द्वारा दिए गए 60.48 करोड़ रुपये का use बिजनेस बढ़ाने के बजाय शिल्पा और राज ने अपने personal  खर्चों के लिए किया। यही नहीं, शिल्पा शेट्टी ने अप्रैल 2016 में लिखित रूप से पर्सनल गारंटी भी दी थी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में पता चला कि कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये का इन्सॉल्वेंसी केस चल रहा है, जिसके बारे में कोठारी को कोई जानकारी नहीं दी गई।

 इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, जुहू पुलिस ने इसे आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दिया। EOW ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया, ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों की बार-बार विदेश यात्राओं के रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस को शक था कि वे जांच में बाधा डाल सकते हैं। EOW ने राज कुंद्रा को 15 सितंबर 2025 को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा है। इससे पहले, 10 सितंबर को उनकी पेशी होनी थी, लेकिन राज ने और समय मांगा था।

अब बात करते हैं कानूनी पक्ष की। इस मामले में मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 403 (बेईमानी से संपत्ति का हस्तांतरण), 406 (आपराधिक विश्वासघात), और 34 (साझा मंशा) के तहत FIR दर्ज की है। साथ ही, EOW ने कंपनी के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है।

लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने इस मामले को पूरी तरह से सिविल प्रकृति का बताया है। उनका कहना है कि ये मामला राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) में पहले ही सुलझ चुका है, और उनके मुवक्किलों पर लगाए गए सभी आरोप गलत  हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कंपनी के सभी जरूरी दस्तावेज और ऑडिट रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जा चुके हैं।

 ये पहली बार नहीं है जब शिल्पा और राज कानूनी मुश्किलों में फंसे हैं। 2021 में, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ‘हॉटशॉट्स’ ऐप के जरिए प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी 2024 में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मामले में छापेमारी की थी।

तो अब सवाल ये है कि इस मामले का भविष्य क्या होगा ? क्या शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इन आरोपों से बच पाएंगे, या उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी? EOW की जांच में क्या नए खुलासे होंगे? और क्या दीपक कोठारी को उनका पैसा वापस मिलेगा? ये सब जानने के लिए हमें इंतजार करना होगा। लेकिन एक बात तो साफ है—ये मामला अभी और तूल पकड़ सकता है। अब आप हमें बताइए, आप इस मामले के बारे में क्या सोचते हैं? क्या ये वाकई धोखाधड़ी है, या फिर एक सिविल विवाद को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें। 

Tags