Bollywood News in Hindi : फातिमा सना शेख ने बताई बॉलीवुड के पीछे की काली सच्चाई

Bollywood News in Hindi : हमारी फिल्म इंडस्ट्री में चमक-धमक और ग्लैमर के पीछे बहुत सारा hard work और struggle छुपा होता है. पर बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, हर जगह स्टार्स को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई Challenges फेस करने पड़ते हैं. लेकिन कुछ चुनौतियाँ ऐसी होती हैं, जिनसे हर कोई सामने नहीं आ सकता। और आज हम बात करेंगे एक ऐसी चौंकाने वाली सच्चाई के बारे में, जो न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि सोसाइटी को भी झकझोर देती है। जिसके बारे अपना Experience शेयर किया है बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने, जिन्होंने हाल ही में अपने कास्टिंग काउच के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की।
फातिमा सना शेख ने किया शॉकिंग खुलासा
तो फातिमा सना शेख की अगर मैं बात करूं तो उनको 'दंगल गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने दंगल के अलावा लूडो, धक धक और अजीब दास्तां जैसी फिल्मों में भी काम किया है। और इस बीच उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। और वो ये, की फातिमा सना शेख ने हाल ही में बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और ऑडिशन के नाम पर होने वाले स्कैम्स के बारे में बात की और बताया कि कैसे नए स्टार्स को फिल्मों के नाम पर तरह-तरह से ठगा जाता है। इसी के साथ उन्होंने कास्टिंग काउच पर अपना Experience भी शेयर किया।
अब वैसे तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने कास्टिंग काउच के Experience के बारे में बात की है। और फातिमा सना शेख भी उनमें से एक हैं जिन्होंने इस बारे में हाल ही में बात की है। दरअसल, बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में, उन्होंने उन Challenges के बारे में बताया जिनका उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में सामना करना पड़ा था। फातिमा ने एक साउथ फिल्म के कास्टिंग एजेंट के साथ अपनी बातचीत के बारे में बताया। जिसमे एजेंट के बार-बार कहने से वो Uncomfortable हो गई थीं।
क्या है फिल्म इंडस्ट्री के पीछे की सच्चाई
जिसके बारे में बात करते हुए फातिमा ने बताया ' की एजेंट ने मुझसे पूछा, 'तुम सबकुछ करने के लिए तैयार हो ना, है ना?' जिसके रिप्लाई में मैंने उनसे कहा कि मैं कड़ी मेहनत करूंगी और रोल के लिए जो भी जरूरी होगा वो करूंगी, लेकिन वो ऐसा कहते रहे और मैंने बेवकूफों की तरह सुलूक किया क्योंकि मैं देखना चाहती थी कि वो कितना नीचे गिर सकता है। इसके साथ ही हैदराबाद की एक और घटना पर बात करते हुए, फातिमा ने साउथ फिल्म के बारे में बात की, जिसके बारे में उनका मानना था कि ये बॉलीवुड के लिए एक सही कदम साबित हो सकता है।
मेकर्स इस बारे में बहुत खुलकर बात करते थे
उन्होंने कहा, 'मेकर्स इस बारे में बहुत खुलकर बात करते थे, 'आप जानती हैं, यहां आपको लोगों से मिलना होता है'। वे किसी भी बात को सीधे तौर पर नहीं कहते थे बल्कि उनका मतलब अजीब तरीके से निकालते थे। बेशक, वे इसे सीधे से नहीं कहेंगे लेकिन अपने इरादे बता देंगे। वे ऐसी बातें कहते थे, 'आपको लोगों से मिलना होगा', ये सब करना होगा। और इन चुनौतियों के बावजूद फातिमा ने माना कि इंडस्ट्री में हर कोई इस तरह नहीं होता। उन्होंने कुछ लोगों के बारे में बात की और कहा कि कुछ एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने जो कुछ सहा है उसकी कहानियां सुनकर दिल दहल जाता है। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि ये घटनाएं बेहद परेशान करने वाली हैं.
अब सवाल है की ये कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं होती कैसे हैं. तो इसपर बात करते हुए फातिमा ने कहा- ' की इंडस्ट्री में जो लोग नए-नए आते हैं, मासूम होते हैं, उन्हें इंडस्ट्री के बारे में कुछ पता नहीं होता, उनकी मासूमियत का फायदा उठाया जाता है। मुंबई के आराम नगर में 5-6 स्टूडियो हैं, जहां अक्सर ऑडिशन होते रहते हैं। जब आप ऐसी जगह में ऑडिशन के लिए जाते हैं तो पता चलता है कि ऑडिशन कहीं और हो रहा है। छोटी सी कम्यूनिटी बन जाती है। लोग एक-दूसरे को बताते हैं कि कहां ऑडिशन हो रहे हैं।
कैसे होती है कास्टिंग काउच?
लेकिन, जब आप वहां जाते हैं तो कुछ एजेंट होते हैं, जिनके जाल में नादान लोग फंस जाते हैं। और उनके साथ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. अब अगर हम फातिमा के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि फातिमा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. और दंगल के बाद, फातिमा ने लूडो, अजीब दास्तान और सैम बहादुर में भी अहम भूमिकाएँ निभाईं। वहीँ फातिमा की अपकमिंग फिल्म मेट्रो...इन डिनो है. ये मूवी 2007 की हिट लाइफ इन ए...मेट्रो का स्प्रिचुअल सीक्वल है.
क्या है आपकी राय?
और अनुराग बसु द्वारा directed, अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अली फज़ल भी मेन रोल प्ले कर रहे हैं. बता दें की मेट्रो...इन डिनो 29 नवंबर, 2024 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है. तो, अब सवाल है की क्या कास्टिंग काउच जैसी काली सच्चाई इंडस्ट्री से कभी मिट पाएगी? क्या हम सब मिलकर इस बदलाव को देख पाएंगे? और इस सवाल का जवाब सिर्फ समय ही दे पाएगा। आप इसके बारे में क्या सोचते हैं, अपनी राय हमारे कमेंट बताइयेगा.