Hanuman Ansh Box Office & Success Story: हनुमान अंश' के बॉक्स ऑफिस पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का बयान बोले थिएटर रन पूरा होने से पहले हिट या फ्लॉप कहना जल्दबाजी

Director Vishal Chaturvedi's statement on the box office performance of 'Hanuman Ansh': It is premature to label it a hit or a flop before its theatrical run concludes.
 
Hanuman Ansh Box Office & Success Story:
Hanuman Ansh Box Office & Success Story: नीम करोली बाबा के जीवन और विरासत पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 'आवारापन 2' और यश स्टारर 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्मों की कड़ी प्रतिस्पर्धा और सीमित स्क्रीन्स के बावजूद फिल्म ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। फिल्म को समय से पहले 'फ्लॉप' बताए जाने पर निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

फिल्म को फ्लॉप बताने पर निर्देशक ने जताई नाराजगी

एएनआई से बातचीत में विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि जब तक कोई फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है, तब तक उसके प्रदर्शन पर अंतिम फैसला नहीं सुनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं, उसे देखने जा रहे हैं और उसके बारे में चर्चा कर रहे हैं, तो यही उसके लिए सबसे बड़ी सफलता है।

निर्देशक के अनुसार, उन्हें पहले से उम्मीद थी कि ‘हनुमान अंश’ लंबे समय तक दर्शकों के बीच बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के दूसरे सप्ताह में सीमित सिनेमाघरों के बावजूद इसकी कमाई काफी मजबूत रही।

कम शो मिलने के बावजूद बढ़ता गया प्रदर्शन

विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बाद ‘हनुमान अंश’ के कई शो कम कर दिए गए। उनके मुताबिक, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्मों को सिनेमाघरों में अधिक स्क्रीन और शो मिलने के कारण उनकी फिल्म को हटाया गया।

हालांकि, जिन सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ के शो जारी रहे, वहां दर्शकों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही। निर्देशक ने दावा किया कि कई जगह शो हाउसफुल होने के बावजूद पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल पा रही थीं।उन्होंने बताया कि स्थिति को समझने और दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए फिल्म की टीम ने गुजरात और राजस्थान के कई शहरों का दौरा भी किया।

कम बजट की फिल्म ने किया बेहतर प्रदर्शन

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ में शोभिना डब्ल्यू सत्या, विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए. नागर और विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्मित इस फिल्म को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। सीमित बजट और अपेक्षाकृत कम स्क्रीन के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में आया है।फिल्म के निर्देशक का स्पष्ट कहना है कि ‘हनुमान अंश’ को हिट या फ्लॉप बताने का फैसला अभी करना जल्दबाजी होगी। उनके मुताबिक, अंतिम फैसला दर्शकों और फिल्म के पूरे थिएट्रिकल रन के बाद ही होना चाहिए।

Tags