तनुश्री दत्ता बनाम नाना पाटेकर: क्या फिर से गरमाया #MeToo विवाद?

 
 Hes Not a Big Star Tanushree Dutta Slams Nana Patekar Again

आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के एक ऐसे controversy  की, जो फिर से सुर्खियों में है। जी हां, तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, और उनका ये बयान, "वो बड़ा स्टार नहीं है लेकिन...", सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है क्या है इस बार का विवाद? क्या सच में नाना पाटेकर के पीछे कोई "बॉलीवुड माफिया" है ? और तनुश्री का ये इमोशनल वीडियो क्यों वायरल हो रहा है? वीडियो को लास्ट तक देखिए, क्योंकि इस बार कहानी में कई चौंकाने वाले ट्विस्ट हैं सबसे पहले, अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं, तो चैनल को subscribe जरूर कर ले 

इस नए विवाद को समझने के लिए हमें थोड़ा पीछे जाना होगा। साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की।  

तनुश्री का आरोप था कि एक गाने की शूटिंग के लिए नाना ने उनसे अनुचित तरीके से नजदीकी सीन करने की मांग की, और जब उन्होंने मना किया, तो सेट पर माहौल खराब हो गया। इतना ही नहीं, तनुश्री ने ये भी कहा कि उनके विरोध करने पर उनकी गाड़ी पर MNS कार्यकर्ताओं ने हमला किया।  

 नाना पाटेकर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "ये सब झूठ है," और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। 2019 में, ओशिवारा पुलिस ने जांच के बाद तनुश्री की FIR को खारिज कर दिया, क्योंकि उनके मुताबिक सबूतों की कमी थी और शिकायत देर से दर्ज की गई थी।  

लेकिन इस मामले ने तनुश्री को भारत में #MeToo मूवमेंट का चेहरा बना दिया। कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और स्वरा भास्कर जैसी actresses  ने उनका समर्थन किया, लेकिन अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े stars  ने इस पर चुप्पी साध ली।  

अब आते हैं 2025 के latest controversy  पर। 22 जुलाई 2025 को तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रोते हुए दिखीं। उन्होंने कहा, "मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। ये सिलसिला 2018 से चल रहा है। मेरी सेहत खराब हो रही है। मैंने पुलिस को बुलाया, और वो मुझे थाने में शिकायत दर्ज करने को कह रहे हैं। 

तनुश्री ने बताया कि उनके घर में तेज आवाजें, चोरी, और दरवाजे पर ठकठकाहट जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर पड़ रहा है।  

लेकिन सबसे बड़ा धमाका तब हुआ, जब तनुश्री ने दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वो बड़ा स्टार नहीं है लेकिन उनके पीछे एक पूरी गैंग है। बॉलीवुड माफिया इसमें शामिल है। तनुश्री ने ये भी दावा किया कि नाना ने खुद को "मान्या सुर्वे का भाई" बताया था, जो एक गैंगस्टर था। इतना ही नहीं, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस से तुलना करते हुए कहा कि उनकी जान को भी खतरा है।  

तनुश्री ने ये भी कहा कि मराठी लोग होने के नाते पुलिस नाना का बचाव करती है। ये बयान काफी विवादास्पद रहा, क्योंकि इससे ना सिर्फ नाना पाटेकर, बल्कि पूरी मराठी कम्युनिटी पर सवाल उठे। "क्या तनुश्री का 'बॉलीवुड माफिया' वाला दावा सही है? 

तनुश्री के इस वीडियो और बयानों के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कुछ यूजर्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया, और कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। लेकिन कई लोगों ने इसे "सिम्पैथी ड्रामा" करार दिया। 

 बॉलीवुड की बात करें, तो अभी तक इस नए विवाद पर बड़े सितारों की चुप्पी बरकरार है। 2018 में जहां कंगना और प्रियंका जैसी अभिनेत्रियों ने तनुश्री का साथ दिया था, इस बार इंडस्ट्री की तरफ से कोई बड़ा बयान नहीं आया।  

 ये मामला जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं। तनुश्री के आरोप गंभीर हैं, लेकिन 2018 में उनके दावों को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया था। क्या तनुश्री वाकई "बॉलीवुड माफिया" की साजिश का शिकार हैं, या ये उनकी मेंटल हेल्थ और करियर की चुनौतियों का नतीजा है ?  

सुशांत सिंह राजपूत केस से तुलना ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। क्या बॉलीवुड में सचमुच कोई माफिया है, जो लोगों का करियर बर्बाद करता है? या फिर ये तनुश्री की emotional response है? तनुश्री ने ये भी कहा कि वो पुराना #MeToo केस फिर से नहीं खोलना चाहतीं, बल्कि नए हैरेसमेंट की शिकायत करना चाहती हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या पुलिस और कोर्ट इस बार उनके साथ खड़े होंगे?

 तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का ये विवाद एक बार फिर बॉलीवुड और सोसाइटी में कई सवाल उठा रहा है। क्या तनुश्री को इंसाफ मिलेगा? क्या उनके आरोपों में सच्चाई है, या ये सिर्फ सुर्खियां बटोरने की कोशिश है?  comment में अपनी राय जरूर बताये,

Tags