Ibrahim Ali Khan Ban In Pakistan : सैफ के बाद Ibrahim पर भी में Ban लगाएगा Pakistan?

 Ibrahim Ali Khan Faces Backlashes After His War With A Pakistani Film Critik Goes Viral | Ibrahim Ali Khan Ban In Pakistan
 
Ibrahim Ali Khan Ban In Pakistan : सैफ के बाद Ibrahim पर भी में Ban लगाएगा Pakistan?
Ibrahim Ali Khan Ban In Pakistan : फिल्म नादानियां हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है. ये सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म है इस फिल्म में इब्राहिम ने अर्जुन मेहता नाम का करैक्टर प्ले किया है हालांकि audience से उन्हें मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है... साफ-साफ बोलें तो नेगेटिव रिस्पांस कुछ  ज़्यादा ही मिल रहा है. इब्राहिम के काम पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं हर जगह उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और ट्रॉलिंग के इसी फेज़ में एक पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक ने भी बहती गंगा में अपने हाथ धो लिए.उसके बाद जो बवाल मचा है, वो अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. क्या है ये पूरा मामला, चलिए आपको डिटेल में बताते हैं.

नादानियां को बहुत खराब रिव्यूज़ मिले 

देखिए इस बात में कोई शक नहीं है कि ‘नादानियां’ को बहुत खराब रिव्यूज़ मिले हैं.ऑडियंस और क्रिटिक्स, दोनों ने मिलकर मेकर्स को खूब सुनाया.बखिया ही उधेड़ डालीं लोग फिल्म के सीन निकालकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. फिल्म में एक सीन में जहां एक शख्स इब्राहिम के किरदार से पूछता है कि क्या तुम ग्रेटर नोएडा से हो तब इब्राहिम का किरदार जवाब देता है कि वो ग्रेटर नोएडा नहीं, बल्कि ग्रेटेस्ट नोएडा से है. ये सीन जनता के हत्थे चढ़ गया.एक्टिंग से लेकर राइटिंग तक, सभी Aspects का Criticism हुआ.वैसे बड़ी बात ये है कि फिल्म की Criticism सिर्फ यहीं नहीं हुई.बल्कि बॉर्डर पार भी पहुंची.Taimoor Iqbal नाम के एक पाकिस्तानी शख्स ने ‘नादानियां’ और इब्राहिम को ट्रोल किया. उसके बाद तैमूर ने इंस्टाग्राम चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. उस चैट में ये सांप देखा जा सकता है कि है कि इब्राहिम अली खान उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं और तो और वल्गर लैंग्वेज का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.

तैमूर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बायो में लिखा 

आपको बता दें कि तैमूर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बायो में लिखा है कि वो एक फिल्म क्रिटिक हैं.उन्होंने इब्राहिम की एक्टिंग पर कुछ कमेंट किया था. उसके बाद इब्राहिम का जवाब आया फर्राटे दार अंग्रेजी में, लेकिन उन्होंने जो कुछ भी कहा ये हम आपको ट्रांसलेट करके हिंदी में बताते हैं.तैमूर ने जो चैट शेयर की, उसके मुताबिक इब्राहिम उनसे कहते हैं कि तैमूर, तुम्हारे पास मेरे भाई का नाम है. पर जानते हो कि तुम्हारे पास क्या नहीं है? वो है उसका चेहरा. तुम घटिया इंसान हो.अगर तुम अपने शब्द अपने तक नहीं रख सकते तो कोई बात नहीं, वो भी तुम्हारी ही तरह बेतुके हैं.मुझे तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए बुरा लग रहा है. और अगर तुम मुझे कभी रास्ते में मिल गए तो मैं तो तुम्हारी सूरत बिगाड़ दूंगा. मैं इस बात का ध्यान रखूंगा कि तुम अभी जितने घिनौने हो, तुम्हारी हालत उससे भी ज़्यादा खराब कर दूं.

इब्राहिम अली खान या उनकी टीम की तरफ से कोई कोमेंट नहीं आया

इस पूरे मामले पर इब्राहिम अली खान या उनकी टीम की तरफ से कोई कोमेंट नहीं आया है. इसलिए ये कहना मुश्किल है कि क्या वाकई इब्राहिम अली खान ने इस तरह की लैंग्वेज का इस्तेमाल किया. लेकिन अब एक बात तो है, अपने डेब्यू से ही उन्होंने पाकिस्तानियों की दुश्मनी मोल ली है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में बॉलीवुड की एक अच्छी खासी ऑडियंस है जो फिल्म की कमाई में बहुत अहमियत रखती है. ऐसे में, अगर इब्राहिम को पाकिस्तानियों ने बॉयकॉट करना शुरू कर दिया, तो ये इब्राहिम की ग्रोथ के लिए अच्छे Signal बिल्कुल भी नहीं हैं.इब्राहिम को अभी एक लंबा बॉलीवुड करियर बनाना है, अभी तो सिर्फ उन्होंने पहले ही सीढ़ी चढ़ी है, लेकिन अगर इसी शुरुआती फेज़ में ही उनकी नेगेटिव इमेज बनना शुरू हो गई तो ये उनके आने वाले करियर के लिए बहुत घातक है.

सैफ अली खान की इमेज भी एक एंटी पाकिस्तानी की बन गई थी

आपको याद दिला दें कि उनके फादर सैफ अली खान की फिल्म फैंटम पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया था. इस मूवी के बाद ही सैफ अली खान की इमेज भी एक एंटी पाकिस्तानी की बन गई थी.और अब यही हाल उनके बेटे इब्राहिम अली खान के साथ भी हो रहा है.अगर मामला और ज़्यादा आगे बढ़ा, तो होने को ये भी हो सकता है कि पाकिस्तान में इब्राहिम अली खान पर हमेशा के लिए बैन लग जाए.

Tags