Imran Khan OTT Debut: 10 साल बाद बतौर लीड एक्टर लौटे इमरान खान, नेटफ्लिक्स की रोमांटिक-कॉमेडी 'अधूरे हम अधूरे तुम' से करेंगे कमबैक

Imran Khan OTT Debut: Imran Khan returns as a lead actor after 10 years; he will make his comeback with the Netflix romantic comedy 'Adhure Hum Adhure Tum'.
 
Imran Khan OTT Debut:

Imran Khan OTT Debut Film: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) के फैंस के लिए एक बेहद बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कट्टी बट्टी' के बाद मुख्य अभिनेता के तौर पर बड़े पर्दे से दूरी बना चुके इमरान खान अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना कदम रखने जा रहे हैं। एक्टर ने आधिकारिक तौर पर अपने ओटीटी डेब्यू (OTT Debut) की घोषणा कर दी है। इमरान खान जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग मैच्योर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।

शूटिंग पूरी, पोस्ट-प्रोडक्शन जारी

इमरान खान ने एक बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 वर्षों बाद वह बतौर मुख्य अभिनेता किसी फिल्म में नजर आएंगे।अभिनेता के अनुसार, 'अधूरे हम अधूरे तुम' एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है, जो उनके वर्तमान व्यक्तित्व और जीवन के अनुभवों से मेल खाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और साल के अंत तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

क्यों चुनी रोमांटिक कॉमेडी?

इमरान का कहना है कि यह फिल्म उनकी मौजूदा उम्र और सोच के अनुरूप है। उनके मुताबिक, वर्षों के अनुभव के बाद वह ऐसे किरदार से जुड़ाव महसूस करते हैं, जो उनके व्यक्तिगत और पेशेवर सफर को दर्शाता हो।

2015 के बाद लीड रोल में पहली फिल्म

इमरान खान ने 2008 में 'जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'आई हेट लव स्टोरीज', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'मटरू की बिजली का मंडोला' और 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।बतौर लीड अभिनेता उनकी आखिरी फिल्म 'कट्टी बट्टी' (2015) थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया था।

बायोपिक की अफवाहों पर भी लगाया विराम

हाल के दिनों में इमरान खान का नाम अशनीर ग्रोवर की संभावित बायोपिक से जोड़ा जा रहा था। हालांकि, अभिनेता ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि उनका इस परियोजना से कोई संबंध नहीं है।अब दर्शकों की निगाहें उनकी वापसी वाली फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' पर हैं, जिससे वे एक दशक बाद फिर से मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Tags