रंगीलो सावन उत्सव में गृहणियों ने विविध मनोहारी कार्यक्रम प्रदर्शित कर खूब वाह वाही प्राप्त की

Rangilo sawan utsav
 

हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा द्वारा रंगीलो सावन उत्सव का कार्यक्रम रिज पैलेस में अध्यक्ष पल्लवी ओमर  के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक अनीता गुप्ता, विभा गुप्ता, मीनू गुप्ता एवं शशि गुप्ता द्वारा गणेश वंदना, अग्रसेन महाराज का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात बहारों की मलिका,मां बच्चे का जुगलबंदी नृत्य,एकल नृत्य, चूड़ी खनके हाथ बेस्ट आउटफिट एवं 1 मिनट गेम शो आदि का आयोजन किया गया।


जिसमें सभी वैश्य  महिलाओं ने शिरकत करके कार्यक्रम को खूबसूरत बनाया। बहारों की मलिका का खिताब अंकित गुप्ता को मिला वही बेस्ट आउटफिट का खिताब स्वीटी गुप्ता को दिया गया। चूड़ी खनके हाथ में प्रथम शालू गुप्ता रही तो सोलो डांस एकल प्रतियोगिता में प्रगति गुप्ता ने बाजी मारी। मां बच्चे की जुगलबंदी नृत्य में गुंजन गुप्ता एवं उनका बेटा कृषभ गुप्ता प्रथम रहे। एक मिनट गेम शो की विजेता ज्योति गुप्ता रही हैं।


कार्यक्रम में वैश्य समाज की सभी प्रतिष्ठित महिलाएं बहुएं व बेटियां उपस्थिति रही जिन्होंने कार्यक्रम को बहुत ही एन्जॉय किया।


सभी विजेताओं को मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, रंजना गुप्ता, रेनू गुप्ता ,रुचि गुप्ता ,मंजू गुप्ता, दीपा गुप्ता, शशि गुप्ता, विभा गुप्ता ,अनीता गुप्ता ,सुनीता गुप्ता आदि ने क्रमशः पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल निर्देशन एवं आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने अध्यक्ष पल्लवी ओमर व उनकी की टीम की सराहना की। और भविष्य में भी इसी तरीके के कार्यक्रम होने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम मुख्य रूप से डॉक्टर पारुल गुप्ता ,डॉक्टर प्रतिष्ठा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, नीलम गुप्ता, सुनीता गुप्ता ,अनीता गुप्ता ,ममता गुप्ता, अनुपम ओमर, रागिनी गुप्ता ,शिखा गुप्ता, रश्मि गुप्ता ,श्वेता गुप्ता ,सुधा गुप्ता ,स्वाति गुप्ता ,नेहा गुप्ता ,गुंजन गुप्ता आदि उपस्थित रही।

Share this story