इंडियन आइडल 16 के टॉप 6 फाइनलिस्ट की घोषणा ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखेंगे विशाल ददलानी, संगीतकार ने बताई बड़ी वजह

'Indian Idol 16' Top 6 Finalists Announced: Vishal Dadlani Won't Appear in the Grand Finale; Composer Reveals Major Reason
 
इंडियन आइडल 16 के टॉप 6 फाइनलिस्ट की घोषणा ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखेंगे विशाल ददलानी, संगीतकार ने बताई बड़ी वजह

महीनों की कड़ी टक्कर, भावुक कर देने वाले पलों और शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस के बाद आखिरकार टीवी के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। शो का ग्रैंड फिनाले रविवार, 26 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसकी थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' रखी गई है।

लेकिन इस भव्य फिनाले से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। शो के मुख्य जजों में से एक विशाल ददलानी फिनाले में नज़र नहीं आएंगे। उन्होंने खुद अपनी गैरमौजूदगी पर सफाई देते हुए इसके पीछे की वजह बताई है।

ये हैं 'इंडियन आइडल 16' के टॉप 6 फाइनलिस्ट

पूरे सीजन जजों और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले जिन छह कंटेस्टेंट्स ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है, वे हैं:

  1. अंशिका चोनकर

  2. ज्योतिर्मयी नायक

  3. मनराज वीर सिंह

  4. मायस्मे बोसू

  5. सुहैल सूफी

  6. तनिष्क शुक्ला

पूरे सीजन के दौरान विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह ने एक जज के तौर पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया, जबकि आदित्य नारायण ने होस्ट के रूप में शो का संचालन किया।

विशाल ददलानी ने क्यों बनाई ग्रैंड फिनाले से दूरी?

फिनाले में अपनी गैरमौजूदगी पर बात करते हुए विशाल ददलानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा यह सीजन बेहतरीन टैलेंट और कभी न भूलने वाली परफॉर्मेंस से भरा रहा है। कंटेस्टेंट्स के सीखने के जज्बे ने मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है। टॉप 6 में जगह बनाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मुझे बहुत दुख है कि अपने पहले से तय वर्क कमिटमेंट्स (Pre-scheduled Commitments) के कारण मैं ग्रैंड फिनाले का हिस्सा नहीं बन पा रहा हूँ। मेरी तरफ से सभी फाइनलिस्ट्स को ढेरों शुभकामनाएं, मुझे उम्मीद है कि वे आगे भी इसी तरह बेहतरीन संगीत बनाते रहेंगे।"

सितारों से सजेगी फिनाले की महफ़िल

विशाल ददलानी भले ही फिनाले का हिस्सा न बन पा रहे हों, लेकिन मेकर्स ने इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जज श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ इस शाम को यादगार बनाने के लिए कई बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री की हस्तियां शिरकत करेंगी। विशेष मेहमानों के रूप में उषा उत्थुप, उदित नारायण, कुमार सानू, पापोन, उर्मिला मातोंडकर और शहनाज़ गिल जैसे सितारे फिनाले में चार चांद लगाएंगे।

कब और कहाँ देखें ग्रैंड फिनाले?

'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले रविवार, 26 जुलाई 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर प्रसारित किया जाएगा और दर्शक इसे SonyLIV ऐप पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं।

Tags