'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले: ज्योतिर्मयी नायक ने जीती ट्रॉफी, 20 लाख रुपये का मिला नकद इनाम
ट्रॉफी के साथ मिली भारी-भरकम प्राइज मनी
ग्रैंड फिनाले में शीर्ष दावेदारों को मात देकर ज्योतिर्मयी ने न केवल विजेता का खिताब हासिल किया, बल्कि उन्हें मेकर्स की ओर से 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक शानदार कार भी दी गई।
-
विजेता: ज्योतिर्मयी नायक (ट्रॉफी और ₹20 लाख)
-
फर्स्ट रनर-अप: तनिष्क शुक्ला (जिन्होंने फिनाले में ज्योतिर्मयी को कड़ी टक्कर दी)
-
सेकंड रनर-अप: मनराज वीर सिंह
कैसा रहा फिनाले का सफर?
ग्रैंड फिनाले में टॉप-6 फाइनलिस्ट्स—ज्योतिर्मयी नायक, तनिष्क शुक्ला, मनराज वीर सिंह, अंशिका चोनकर, सुहैल सूफी और मायस्मे बोसू शामिल थे।
-
स्पॉटलाइट राउंड: मायस्मे बोसू स्पॉटलाइट राउंड के बाद एलिमिनेट होकर रेस से बाहर हो गईं।
-
टॉप 5 का मुकाबला: इसके बाद अंशिका चोनकर और सुहैल सूफी कम वोट मिलने के कारण बाहर हो गए। दोनों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर सोनी टीवी की ओर से 3-3 लाख रुपये का चेक दिया गया।
-
जज और स्पेशल गेस्ट: फिनाले में मुख्य जजों के रूप में श्रेया घोषाल, कुमार सानू और बादशाह मौजूद रहे, जबकि अभिनेत्री शहनाज़ गिल ने स्पेशल गेस्ट के तौर पर आकर माहौल में चार चांद लगाए।
जीत के बाद भावुक हुईं ज्योतिर्मयी नायक
ट्रॉफी उठाने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए ज्योतिर्मयी ने कहा इंडियन आइडल 16 का खिताब जीतना मेरे लिए किसी खूबसूरत सपने जैसा है। एक छोटे से सपने के साथ ऑडिशन देने से लेकर आज विजेता बनने तक की यह यात्रा मेरी जिंदगी बदलने वाली रही है। जजों का मार्गदर्शन, आदित्य भैया का साथ और पूरी टीम की मेहनत ने मुझे एक बेहतर कलाकार बनाया है। यह ट्रॉफी केवल मेरी नहीं है, बल्कि मेरे परिवार, दोस्तों और मुझे वोट देने वाले हर उस दर्शक की है जिसने मुझ पर भरोसा जताया।"
