Is Bigg Boss fixing all season's winner? क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सिर्फ इस्तेमाल करता है बिग बॉस?
अब लवकेश और अरमान का भी बिग बॉस से आउट
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर से खबर आई है कि लवकेश कटारिया और अरमान मलिक जैसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स शो के बाहर हो गए हैं... हालांकि अभी ये कंफर्म तो नहीं है लेकिन हां आज यानी 2 अगस्त की रात 9:00 बजे टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में लवकेश कटारिया और अरमान मलिक का एलिमिनेशन दिखाया जाएगा.
शिवानी कुमारी और विशाल पांडे पहले ही घर से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में अब लवकेश और अरमान का भी बिग बॉस से आउट हो जाना पब्लिक को ज़रा भी रास नहीं आ रहा है... यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बिग बॉस ट्रेंड कर रहे हैं... साथ ही साथ ये भी बोला जा रहा है कि बिग बॉस का शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होता है.
बिग बॉस के स्क्रिप्टेड होने के सवाल पर नाराज़गी तक ज़ाहिर कर चुके
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार ऐसा कहा जा चुका है कि बिग बॉस में पहले से ही सब कुछ तय रहता है. बस टीआरपी के लिए हाईप क्रिएट की जाती है..आपको याद होगा कि बिग बॉस के 16वें सीज़न की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने कहा था कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड तो नहीं होता लेकिन हां, कंटेस्टेंट्स के सामने ऐसी सिचुएशन जानबूझकर बनाई जाती है ताकि घर में एक दूसरे से सबका झगड़ा हो... टीना के कहने का मतलब साफ है कि वो खुलकर तो सब कुछ नहीं कह सकतीं लेकिन समझदारों को इशारा ही काफी होता है... हालांकि ठीक इसके अपोजिट साजिद खान, बिग बॉस के स्क्रिप्टेड होने के सवाल पर नाराज़गी तक ज़ाहिर कर चुके हैं... उनका मानना है कि जब बहुत सारे लोग जो अजनबी होते हैं, एक साथ एक ही छत के नीचे रहने आते हैं तो झगड़ा होना कंफर्म है.
खिताबी जंग सना मकबूल और नेजी के बीच होने वाली
बहरहाल, बिग बॉस के स्क्रिप्टेड होने या न होने पर सबकी अपनी मिली जुली प्रतिक्रियाएं हैं..अब किस पर भरोसा किया जाए और किस पर ना भरोसा किया जाए, ये अपनी खुद की सोच पर डिपेंड करता है...बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को है और वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं... इस सीज़न का विनर कौन होगा, ये तो 2 अगस्त को फिनाले की रात ही पता चलेगा, लेकिन अभी ये पता चल गया है कि खिताबी जंग सना मकबूल और नेजी के बीच होने वाली है..लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के डबल एलिमिनेशन के बाद शो को रणवीर शौरी, साई केतन, कृतिका, नेजी और सना मकबूल की शक्ल में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए थे, लेकिन अब इनमें से भी तीन कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं... रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप-5 में से साई केतन राव पांचवे नंबर पर घर से बेघर हो गए हैं, चौथे नंबर पर कृतिका मलिक को बेघर किया गया, जबकि तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी को जनता के वोटों के बेस पर एलिमिनेट कर दिया गया है...
