जैकी श्रॉफ बने ‘उगाओ’ के ब्रांड एंबेसडर, लेकर आ रहे हैं हरियाली का नया संदेश
पौधों को जीवन से जोड़ने वाला सफर
पिछले एक दशक से उगाओ लोगों के जीवन में प्रकृति को शामिल करने का काम करता आ रहा है। यह ब्रांड सिर्फ पौधे बेचने तक सीमित नहीं, बल्कि पौधों के ज़रिए कहानियां सुनाने, समुदाय बनाने और देखभाल की आदतें विकसित करने में विश्वास रखता है। उनकी डिजिटल मौजूदगी ने एक ऐसे 'प्लांट-लवर' परिवार को जन्म दिया है, जो पौधों को महज़ सजावट नहीं, बल्कि साथी और भावनाओं का प्रतीक मानता है।
जैकी श्रॉफ – असली ‘ग्रीन क्रूसेडर’
जैकी श्रॉफ अपने सरल स्वभाव, दिलचस्प स्टाइल और पौधों के प्रति गहरे लगाव के लिए जाने जाते हैं। कभी अपने गले में स्पाइडर प्लांट सजाकर इवेंट्स में जाना हो या अपने ऑर्गेनिक फार्म की देखभाल—उनका प्रकृति से रिश्ता बेहद खास है। यही वजह है कि वे हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ते हैं और उगाओ की सोच से पूरी तरह मेल खाते हैं।
उगाओ के फाउंडर और सीईओ सिद्धांत भालिंगे कहते हैं –जैकी श्रॉफ सिर्फ एक चेहरा नहीं, बल्कि एक एहसास हैं। वे अपनी जड़ों से जुड़े हैं, मस्तीभरे हैं और हरियाली के प्रति जुनून रखते हैं। जैसे हम भारतभर में विस्तार की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मौजूदगी हमारी कहानी में अपनापन और भरोसे का नया रंग भर देगी।”
दमदार कैंपेन की शुरुआत
इस पार्टनरशिप की शुरुआत एक खास कैंपेन फिल्म से हो रही है, जिसे थॉट ओवर डिज़ाइन ने कॉन्सेप्ट किया है और कैथेक्ट स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में एक परेशान 'प्लांट पैरेंट' को जैकी श्रॉफ अपने अंदाज़ में दिलासा देते हैं और उगाओ से नया पौधा लाने की सलाह देते हैं। अंत में उनका यादगार डायलॉग "उगाओ, भिड़ू, उगाओ" फिल्म को एक साथ मजेदार और प्रेरणादायक बना देता है।
जैकी श्रॉफ कहते हैं पौधे हमारे साथी हैं, थेरेपी हैं और जीवन से जुड़ने का सबसे अच्छा जरिया हैं। उगाओ के साथ काम करना आसान फैसला था, क्योंकि वे पूरे भारत में हरियाली का संदेश फैला रहे हैं। हम मिलकर एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना चाहते हैं जो प्रकृति की कदर करे।”
तोहफे का बदलता अंदाज़
उगाओ पौधों को एक सोच-समझकर दिया जाने वाला तोहफा मानता है—जो फूलों या चॉकलेट की तरह जल्द खत्म नहीं होता, बल्कि समय के साथ बढ़ता है। चाहे माफ़ी के लिए दिया गया स्पाइडर प्लांट हो, दोस्ती के प्रतीक जुड़वां सक्युलेंट्स हों या हाउसवॉर्मिंग गिफ्ट के तौर पर दिया गया पॉटेड पोथोस—ये तोहफे देखभाल, विकास और रिश्तों की निरंतरता का प्रतीक बनते हैं।
आगे की दिशा
आज उगाओ के पास 10 लाख से अधिक ग्राहक हैं और ई-कॉमर्स, क्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में ऑफलाइन स्टोर्स भी हैं। जैकी श्रॉफ की साझेदारी के साथ ब्रांड नए प्रोडक्ट फॉर्मेट्स, क्षेत्रीय कहानियों और सांस्कृतिक अभियानों की शुरुआत करेगा, ताकि भारत का सबसे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ ‘ग्रीन ब्रांड’ बनने का सपना पूरा हो सके।
