जैकलीन फर्नांडिस के नए गाने पर भारी बवाल: 'जुगनी' में हुआ वार्डरोब मालफंक्शन, मेकर्स ने सीन डिलीट करने के बजाय किया ब्लर; भड़के फैंस

Major uproar over Jacqueline Fernandez's new song: Wardrobe malfunction in 'Jugni'; makers blurred the scene instead of deleting it, sparking fan outrage.
 
Jacqueline Fernande
Jacqueline Fernande :  बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका हाल ही में रिलीज हुआ एक नया म्यूजिक वीडियो है. 15 जुलाई को रिलीज हुए बी प्राक और सोनू ठुकराल के नए गाने 'जुगनी' (Jugni) को लेकर इंटरनेट पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस के साथ हुए वार्डरोब मालफंक्शन (Wardrobe Malfunction) को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स मेकर्स को जमकर लताड़ लगा रहे हैं.

लूज ब्लाउज बना मुसीबत, कैमरे में कैद हुआ मोमेंट

म्यूजिक वीडियो 'जुगनी' में एक क्लोजअप डांस सीक्वेंस के दौरान जैकलीन फर्नांडिस एक बेहद रिवीलिंग ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं. डांस स्टेप्स के दौरान ब्लाउज लूज होने की वजह से जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन (ऊप्स मोमेंट) का शिकार हो गईं.


जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर आया, सजग दर्शकों की नजर इस तकनीकी चूक पर पड़ गई. सोशल मीडिया पर इस सीन के स्क्रीनशॉट्स वायरल होने के बाद जब बवाल बढ़ा, तो मेकर्स ने वीडियो को हटाने या उस आपत्तिजनक सीन को पूरी तरह से ट्रिम (कट) करने के बजाय एक अजीब कदम उठाया. मेकर्स ने यूट्यूब वीडियो में उस रिवीलिंग हिस्से को सिर्फ 'ब्लर' (Blur) कर दिया, जिसने आग में घी डालने का काम किया और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया.

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा: "पब्लिसिटी स्टंट है यह!"

यूट्यूब के कमेंट सेक्शन से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) तक पर लोग इस गाने के एडिटर्स और मेकर्स की समझ पर सवाल उठा रहे हैं.

  • एक यूजर ने लिखा: "वीडियो एडिटिंग के समय एडिटर की नजर इस बड़ी गलती पर कैसे नहीं पड़ी? क्या वीडियो को बिना चेक किए ही अपलोड कर दिया गया था?"

  • दूसरे यूजर का कहना था: "यह पूरी तरह से एक पब्लिसिटी स्टंट है. मेकर्स ने जानबूझकर इस हिस्से को नहीं काटा ताकि गाने को ज्यादा से ज्यादा व्यूज और पब्लिसिटी मिल सके."

  • एक अन्य नाराज यूजर ने कमेंट किया: "गलती पता चलने के बाद भी उस हिस्से को हटाने की जगह सिर्फ ब्लर कर देना बेहद शर्मनाक है!"

इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर मिल रही भारी ट्रोलिंग के बावजूद गाने के मेकर्स या जैकलीन फर्नांडिस की टीम की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

कानूनी विवादों और अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं जैकलीन

यह पहला मौका नहीं है जब जैकलीन चर्चा में हैं. प्रोफेशनल लाइफ से इतर वे पिछले लंबे समय से महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर कानूनी पचड़ों में फंसी हुई हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट द्वारा उन पर आरोप तय किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली जैकलीन की याचिका पर सुनवाई भी की थी.

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में नजर आई थीं, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत में 132 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 194 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

Tags