Kajal Raghwani Cryptic Post: "अगला जन्म देना तो पहले भरपूर पैसा देना..." काजल राघवानी के भावुक पोस्ट से मचा बवाल, जानें किसे दिया करारा जवाब?
Kajal Raghwani Viral Instagram Post: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आईं काजल ने इंडस्ट्री के फेवरेटिज्म और अपने निजी रिश्तों पर कई बड़े खुलासे किए थे।
अब इस बीच काजल राघवानी का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान (बप्पा) से प्रार्थना करते हुए पैसे और न्याय के कड़वे सच पर अपनी भड़ास निकाली है। उनके इस तंज भरे पोस्ट ने भोजपुरी गलियारे में नई चर्चा छेड़ दी है।
फोटो पर शायरी: "दौलत जिसकी, अदालत उसकी"
काजल राघवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सेल्फी शेयर की है। तस्वीर पर एक बेहद तीखा और गहरा शेर लिखा हुआ है"क्या ज़रूरत थी कानून की किताबें लिखने की, बस इतना लिख देते— दौलत जिसकी, अदालत उसकी।"
इमोशनल कैप्शन: "बिना पैसे के कोई न्याय नहीं मिलता"
तस्वीर के साथ काजल ने एक लंबा-चौड़ा और भावुक कैप्शन शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने लिखाअगला जन्म देना होगा तो सब बाद में देना, पहले पैसा देना भरपूर... क्योंकि जहाँ पैसा है, वहाँ सब सुनते भी हैं और अच्छा भी कहते हैं। और जहाँ पैसा नहीं है, वहाँ सिर्फ तकलीफें ही तकलीफें हैं और पूरा जीवन खुद को सही साबित करने में ही निकल जाता है!"
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने उन आम लोगों का दर्द भी उठाया जो अदालतों के चक्कर काट रहे हैंबप्पा, पैसा उन तमाम लोगों को भी देना जो सिर्फ पैसों की कमी के कारण आज भी न्याय पाने के लिए सालों से अदालत की चौखट पर गिड़गिड़ा रहे हैं... चाहे वह लड़की वालों की तरफ से हों या लड़के वालों की तरफ से।"
किस पर कसा निशाना?
काजल राघवानी के इस पोस्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह किसी खास व्यक्ति या व्यवस्था पर कड़ा तंज कस रही हैं।गौरतलब है कि हाल ही में काजल ने बिना नाम लिए सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में उनके प्रशंसक इस पोस्ट को सीधे तौर पर उनके हालिया विवादों और कानूनी/व्यक्तिगत लड़ाइयों से जोड़कर देख रहे हैं।हालांकि, अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट में किसी भी व्यक्ति का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया है, लेकिन उनका दर्द और पैसों के बल पर बिकते न्याय पर किया गया कटाक्ष साफ बयां हो रहा है।
