Karan Johar Birthday, Networth, Age, Biography | 100 या 500 नहीं इतने करोड़ है करण जौहर का नेटवर्थ.

Karan Johar Networth
Karan Johar Age
Karan Johar Biography
Karan Johar Birthday Biography In Hindi: दिग्गज फिल्म प्रोडूसर और धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जोहर 25 मई को अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। न कोई मेनस्ट्रीम एक्टर होने के बावजूद करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित पर्सनालिटीज़ में से एक हैं। करण जोहर अपने काम के लिए पूरे दुनिया भर में जानें जाते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। मल्टीटास्कर करण जौहर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, टीवी होस्ट, स्क्रीनराइटर हैं। करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' और 'ए दिल है मुश्किल' जैसी कई फ़िल्में निर्देशित कर चुके हैं।
करण जौहर कैसे मशहूर हुए?
कभी ब्लॉक बस्टर मूवीज के रिलीज़ तो कभी स्टार किड्स को लॉन्च करने को लेकर, करण जौहर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको करण के बारे में कुछ जानकारी साझा करेंगे.. तो आइये जानते हैं..
Karan Johar Birth And Family Background
बॉलीवुड स्टार पर्सनालिटी करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में हुआ था। करण जौहर का बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता है। करण के पिता यश जौहर (Yash Johar) दिग्गज फिल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) के फाउंडर थे।
Karan Johar Educational Background
करण जौहर के फॅमिली बैकग्राउंड के साथ ही एजुकेशनल बैकग्राउंड भी अच्छा है। वे मुंबई में पले-बढ़े हैं। करण की पढ़ाई-लिखाई भी मुंबई के स्कूल और कॉलेज में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार करण जौहर ने मुंबई के ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल से अपनी स्कूलिंग कम्पलीट की है। तो वहीं मुंबई के ही एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि करण जौहर फ्रेंच में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
टीवी शो से मिली लोकप्रियता
करण के टीवी शो कॉफी विथ करण (Koffee With Karan) से उन्हें अलग लेवल की लोकप्रियता मिली। करण अपने इस शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लिया करते हैं। कई वर्षो तक उन्होंने अपने टीवी शो से दर्शको को इंटरटेन किया और अब वे अपना शो OTT प्लेटफॉर्म में भी लेकर आये हैं। उनके शो को हॉटस्टार पर देखा जा सकते हैं।
Karan Johar Networth
करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) हर वर्ष हजारो करोडो की मूवीज रिलीज़ करती है और उनसे तगड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी करती है। अगर बात हम करण जौहर की नेटवर्थ (Karan Johar Networth) की करें तो विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, करण जौहर की कुल संपत्ति लगभग 1700 करोड़ रुपये आंकी गई है जो उन्हें भारत के सबसे अमीर फिल्म निर्माताओं में से एक बनाती है। मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई की एक निर्देशक के तौर पर वह प्रति फिल्म लगभग 3 करोड़ रुपये कमाते हैं। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वह सालाना 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं।