Mahakavya Shri Ramayan Katha : अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, 3 दिन में 34 लाख की कमाई

सीता के किरदार में नजर आ रही हैं अंजलि अरोड़ा, फिल्म में देव शर्मा ने निभाया भगवान राम का किरदार
 
Mahakavya Shri Ramayan Katha :

Mahakavya Shri Ramayan Katha :  धार्मिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का सिलसिला एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाया है, जबकि देव शर्मा भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं।फिल्म की रिलीज से पहले ही अंजलि अरोड़ा के सीता के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं और विरोध देखने को मिला था। अब रिलीज के बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई भी चर्चा में है।

तीन दिन में 34 लाख रुपये की नेट कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में करीब 34 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब 38 लाख रुपये बताया जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार फिल्म पहले तीन दिनों में 50 लाख रुपये के ग्रॉस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।

बताया गया है कि फिल्म को विदेशों में स्क्रीन नहीं मिली हैं, ऐसे में शुरुआती कमाई का बड़ा हिस्सा घरेलू बॉक्स ऑफिस से ही आया है।फिल्म के कलेक्शन के ये आंकड़े SACNILK की रिपोर्ट के हवाले से सामने आए हैं और शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में बदलाव संभव है।

15 से 18 करोड़ रुपये बताई जा रही बजट

मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का अनुमानित बजट 15 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है। ऐसे में शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, फिल्म की अंतिम स्थिति का आकलन उसके आगे के प्रदर्शन और कुल कमाई के आधार पर ही किया जा सकेगा।‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में देव शर्मा और अंजलि अरोड़ा के अलावा अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के एक सीन पर भी चर्चा

फिल्म रिलीज होने के बाद इसका एक दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा में आया, जिसमें वानर सेना का एक पात्र चश्मा लगाए नजर आता है। इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ ऐसे समय में रिलीज हुई है जब रामायण की कथा पर आधारित अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी चर्चा में हैं। रणबीर कपूर अभिनीत ‘रामायण’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में धार्मिक कथाओं पर आधारित फिल्मों की नई प्रस्तुतियां लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

Tags