Mahesh Babu Movie Varanasi: महेश बाबू की मेगा बजट फिल्म की शूटिंग पूरी, पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू
1400 करोड़ रुपये के कथित बजट में बन रही एस.एस. राजामौली की फिल्म को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, डबिंग का काम अभी बाकी
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। करीब 1400 करोड़ रुपये के कथित बजट में तैयार हो रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन इसी बीच मेकर्स ने इसकी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।
फिल्म की शूटिंग हुई पूरी
फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग फरवरी 2025 में शुरू हुई थी। हैदराबाद और ओडिशा के बाद फिल्म की टीम ने अफ्रीका के जंगलों में भी शूटिंग की। इसके अलावा अंटार्कटिका में भी फिल्म के कुछ हिस्से फिल्माए जाने की जानकारी सामने आई थी।
अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। फिल्म की री-रिकॉर्डिंग भी जारी है, जबकि डबिंग का काम अभी शुरू होना बाकी है।
मेकर्स के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मेकर्स ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर आपको लगता है कि यह एक अपडेट है, तो यह अपडेट है। अगर नहीं, तो धमाके के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।" इस संदेश के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मेकर्स फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या खास कंटेंट जारी कर सकते हैं। फिलहाल फैंस को फिल्म की अगली घोषणा का इंतजार है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन और महेश बाबू की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
