मलाइका अरोड़ा का बेबाक इंटरव्यू: 'टू बोल्ड' अब मेरा क्राउन है! जज करने वालों को Malaika का थप्पड़

Malaika Arora shuts down trolls

 
Malaika Arora fashion controversy

Malaika Arora fashion controversy

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित शख्सियतों में से एक, मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं – लेकिन इस बार वजह है उनका धमाकेदार और इमोशनल इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने टूटे रिश्तों, ट्रोलिंग, और समाज की जजमेंटल सोच पर खुलकर बात की।

"अब मैं किसी को जवाब नहीं दूंगी!" — मलाइका अरोड़ा

इंटरव्यू की शुरुआत से ही मलाइका ने बता दिया कि यह कोई साधारण बातचीत नहीं है। उन्होंने कहा:

"मैंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेला है – करियर, कपड़े, रिश्ते – हर चीज़ पर मुझे जज किया गया। लेकिन जिस दिन मैंने खुद को एक्सप्लेन करना बंद किया, उसी दिन मैंने फ्री महसूस किया।"

उन्होंने आगे जोड़ा,

"लोग मुझे कहते हैं – Too Bold, Too Outspoken, Too Much – और अब मैं इस 'Too' को अपना ताज बना चुकी हूं।"

टूटे रिश्ते, लेकिन न झुकी मलाइका

मलाइका अरोड़ा का निजी जीवन हमेशा चर्चा में रहा है:

  • 1998: अरबाज खान से शादी

  • 1999: बेटे अरहान का जन्म

  • 2017: तलाक

  • 2018-2024: अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप, और फिर ब्रेकअप

इन सालों में उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग, ‘ओल्डर वुमन-यंगर मैन’ टैग्स और उम्र से जुड़ी रूढ़ियों का सामना करना पड़ा।

लेकिन मलाइका का जवाब साफ है:

"रिश्ते टूटना नॉर्मल है, लेकिन जजमेंट्स नहीं। मैं लव के लिए हमेशा लड़ती रहूंगी।"

फैशन, फिटनेस और फियरलेस स्टाइल

मलाइका अरोड़ा के फैशन चॉइसेज़ हमेशा चर्चा में रहते हैं – चाहे वो बिकिनी में बीच लुक हो या रेड कार्पेट पर शॉर्ट ड्रेस।

उन्होंने कहा:

"उम्र के साथ खुद को एक्सेप्ट करना जरूरी है, बदलना नहीं। मैं अपनी चॉइसेज से खुश हूं, और अब किसी से माफ़ी नहीं मांगूंगी।"

याद है वो वायरल व्हाइट पॉपलिन मैक्सी ड्रेस? फैंस ने जहां तारीफें कीं, वहीं कुछ ने फिर कहा – “Too Much!” लेकिन मलाइका का जवाब एकदम क्लियर था:

"मैं अब सॉरी नहीं कहूंगी।"

सेल्फ-डाउट से सेल्फ-लव तक

इंटरव्यू के सबसे इमोशनल हिस्से में उन्होंने कहा:

"सेल्फ-डाउट इंसानी है, ये पूरी तरह कभी खत्म नहीं होता। लेकिन अब मैं खुद को क्रिटिसाइज नहीं करती, बल्कि खुद के साथ काइंडनेस से पेश आती हूं।"

क्या 'Too Bold' बन सकता है ताकत का ताज?

मलाइका ने अपने अनुभव से एक बात साबित कर दी है – स्ट्रेंथ सिर्फ शोर से नहीं आती, बल्कि चुप रहकर भी खुद के लिए स्टैंड लेने से आती है।A

Tags