मटका किंग” का जलवा: 24 घंटे में बना नंबर 1, ग्लोबल स्तर पर मचाया धमाल

The Reign of the "Matka King": Rises to Number 1 in Just 24 Hours, Takes the Global Stage by Storm
 
huo

मुंबई (अनिल बेदाग): हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज “मटका किंग” ने आते ही स्ट्रीमिंग की दुनिया में गेम बदल दिया है। 17 अप्रैल 2026 को लॉन्च होते ही यह शो महज 24 घंटे के भीतर Amazon Prime Video इंडिया पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गया।

इसकी सफलता का सबसे खास पहलू इसका इंटरनेशनल असर है। “मटका किंग” Belgium जैसे बाजारों में भी ट्रेंड कर रहा है, जो यह साबित करता है कि देसी कहानी भी ग्लोबल दर्शकों को जोड़ने की ताकत रखती है।

इस सीरीज का निर्माण और निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है, जबकि लीड रोल में विजय वर्मा नजर आते हैं। कहानी 60–70 के दशक के बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो बृज भट्टी के उदय के जरिए महत्वाकांक्षा, नैतिकता और संघर्ष की गहराई को दर्शाती है।

शो का विंटेज अंदाज, दमदार लेखन और खासतौर पर विजय वर्मा का प्रभावशाली अभिनय दर्शकों और आलोचकों दोनों को खूब पसंद आ रहा है। सीरीज में कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने Roy Kapur Films के तहत प्रोड्यूस किया है। शानदार शुरुआत के साथ “मटका किंग” सिर्फ एक हिट शो नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फेनोमेना बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Tags