‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, तीसरे दिन कमाई में 12.5% उछाल; 93.75 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

‘Mirzapur: The Movie’ creates a massive buzz at the box office; earnings jump 12.5% ​​on day three, with collections reaching ₹93.75 crore.
 
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, तीसरे दिन कमाई में 12.5% उछाल; 93.75 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

मुंबई। ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस गैंगस्टर ड्रामा को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई में पहले रविवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में इसका नेट कलेक्शन बढ़कर 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन किया है। तीन दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 132.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रविवार को करीब 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शनिवार के 32 करोड़ रुपये के मुकाबले रविवार को फिल्म की कमाई में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

फिल्म ने शुक्रवार को 25.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था, जबकि शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 32 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद रविवार की शानदार कमाई ने फिल्म को पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब के बेहद करीब पहुंचा दिया। रविवार को फिल्म के 11,344 शो लगाए गए और इसकी थिएटर ऑक्यूपेंसी करीब 60.6 प्रतिशत रही।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 132 करोड़ के पार

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने विदेशी बाजार से करीब 7 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने महज तीन दिनों में दुनिया भर में 132.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मजबूत फैन बेस का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साफ तौर पर मिलता दिखाई दे रहा है।

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये कलाकार

‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा जितेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा और रवि किशन सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की दुनिया से जुड़ी है। सीरीज का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था। दर्शकों की लोकप्रियता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन 2020 और तीसरा सीजन 2024 में आया।

बबलू पंडित के किरदार में दिखे जितेंद्र कुमार

फिल्म में जितेंद्र कुमार बबलू पंडित की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वेब सीरीज के ओरिजिनल संस्करण में यह किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था। अब फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी छलांग लगाती है, इस पर दर्शकों और इंडस्ट्री की नजर बनी हुई है।

Tags