जेलर 2 में काम करने के लिए मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी शर्त बोले रजनीकांत न मारेंगे न गोली चलाएंगे

Mithun Chakraborty had set a condition for working in ‘Jailer 2’, stating—Rajinikanth would neither kill nor fire a gun.
 
Jailer 2

Jailer 2  :  साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के दमदार अंदाज में नजर आएंगे। इस बार फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मिथुन ने फिल्म में काम करने के लिए एक खास शर्त रखी थी— रजनीकांत का किरदार न तो उन्हें पीटेगा और न ही उन पर गोली चलाएगा।

मिथुन चक्रवर्ती ने क्यों रखी थी यह शर्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फिल्म के निर्माताओं ने मिथुन चक्रवर्ती से संपर्क किया, तो उन्होंने अपने किरदार को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या वह फिल्म में विलेन हैं और क्या उन्हें रजनीकांत के हाथों मार खानी पड़ेगी। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में साफ कर दिया कि अगर उनके किरदार को रजनीकांत से पिटना पड़ा, तो वह फिल्म में काम नहीं करेंगे।

‘जेलर 2 सुपर शो’ के दौरान रजनीकांत ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि मिथुन उनके अच्छे दोस्त हैं। जब प्रोडक्शन टीम ने मिथुन से फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने भूमिका के बारे में जानना चाहा। रजनीकांत के मुताबिक, मिथुन ने साफ कहा था कि वह ऐसा किरदार नहीं करना चाहते, जिसमें उन्हें रजनीकांत से मार खानी पड़े।

WAVES समिट में हुई थी दोनों के बीच बातचीत

रजनीकांत ने यह भी बताया कि WAVES समिट के दौरान उनकी और मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान फिल्म में साथ काम करने को लेकर बातचीत हुई। मिथुन ने रजनीकांत से कहा कि वह फिल्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी एक शर्त है— रजनीकांत का किरदार न तो उन्हें मारेगा-पीटेगा और न ही गोली मारेगा।

रजनीकांत ने इस शर्त पर निर्देशक से बात करने की बात कही। उनके मुताबिक, उस समय उन्हें लगा था कि मिथुन यह बात मजाक में कह रहे हैं। हालांकि, इस किस्से ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

तमिल सिनेमा में मिथुन की वापसी पर भी नजरें

मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में शामिल हैं। अब ‘जेलर 2’ में उनकी मौजूदगी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले वह तमिल फिल्म ‘यगावरयिनुम ना काक्का’ में नजर आए थे। ऐसे में रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर कैसी दिखाई देगी, यह देखना दिलचस्प होगा।फिल्म में रजनीकांत का एक्शन अवतार और मिथुन चक्रवर्ती की भूमिका दर्शकों के लिए खास आकर्षण हो सकती है। अब निगाहें फिल्म की रिलीज और दोनों दिग्गज कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर टिकी हैं।

Tags