मृणाल ठाकुर ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी: “They talk, we laugh” — इंटरनेट हुआ दीवाना

 
 Mrunal Thakur BREAKS Silence on Dhanush & Shreyas Iyer Dating Rumours  | Full Drama Explained

 बॉलीवुड की उन हसीन अदाकाराओं में से एक के बारे में, जिनकी स्माइल से लाखों दिल धड़क जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मृणाल ठाकुर की! मृणाल, जो सुपर 30, सीता रमन , जर्सी जैसी फिल्मों से सबके दिलों पर राज कर रही हैं, आजकल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन ये सुर्खियां हैं क्या? डेटिंग रूमर्स! एक तरफ साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नाम जुड़ना, तो दूसरी तरफ इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ अफेयर की अफवाहें। और अब मृणाल ने इन सब पर चुप्पी तोड़ी है – वो भी एक ऐसे रिएक्शन से जो आपको हंस-हंसकर लोट-पोट कर देगा!तो चलिए, इस पूरी स्टोरी को डिटेल में जानते हैं। 

ये सबकी शुरुआत हुई अगस्त 2025 में। मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर पर धनुष स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे। वहां दोनों की एक छोटी-सी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। फिर क्या था? फैंस ने सोच लिया – "अरे, ये तो डेटिंग की निशानी है!" ऊपर से दोनों ने एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर कमेंट्स किए। याद है वो वीडियो? धनुष ने मृणाल के बर्थडे सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया था, और एक हग का फोटो लीक हो गया। सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा #MrunalDhanush। फिर धनुष ने वाराणसी से अपनी जर्नी शेयर की, तो मृणाल ने कमेंट किया – "सर, वाह क्या खूबसूरत जर्नी है! ब्लॉकबस्टर!! कल्ट!!! लिगेसी!!" बस, ये कमेंट ने आग में घी डाल दिया। रेडिट पर थ्रेड्स बन गए, ट्विटर पर मीम्स वायरल हो गए। लेकिन धनुष? वो तो चुपचाप अपनी फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग में बिजी थे। और मृणाल? उन्होंने पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था – "ये सब हंसने वाली रूमर्स हैं। धनुष मेरे अच्छे दोस्त हैं, बस।" फिर भी, फैंस को कहां मानना था? एक इंटरव्यू में मृणाल ने क्लियर किया कि धनुष को अजय देवगन ने ही इनवाइट किया था, वो उनकी पर्सनल इनविटेशन नहीं थी। लेकिन दोस्तों, बॉलीवुड में रूमर्स तो रुकने ही नहीं वाले 

धनुष वाली रूमर्स अभी ठंडी भी नहीं हुई थीं कि रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हो गया। इसमें क्लेम किया गया कि मृणाल पिछले कुछ महीनों से क्वाइटली श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं। श्रेयस, जो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज, वो भी सिंगल बताए जाते हैं। थ्रेड में लिखा था – "ये दोनों चुपके-चुपके मिल रहे हैं, लेकिन क्रिकेट फैंस इंटेंस होते हैं, इसलिए लो-प्रोफाइल रखा है। मृणाल की करियर पीक पर है, तो पब्लिसिटी अवॉइड कर रहे हैं।"दोस्तों, ये थ्रेड ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया! #MrunalShreyas ट्रेंड करने लगा। फैंस कमेंट्स करने लगे – "वाह, एक्टिंग क्वीन और क्रिकेट किंग का परफेक्ट मैच!" लेकिन कोई प्रूफ? जीरो! बस रूमर्स। श्रेयस तो बिजी थे साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में, और मृणाल अपनी अपकमिंग फिल्म दो दीवाने शहर में के टीजर पर। लेकिन ये रूमर्स ने पुरानी धनुष वाली अफवाहों को फिर से जिंदा कर दिया। अब सवाल था – मृणाल किसके साथ हैं? धनुष के साथ या श्रेयस के साथ? या किसी के साथ नहीं?

और अब आता है असली हीरो पार्ट! 30 नवंबर 2025 को मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो अपनी मां के साथ रिलैक्स मोड में हैं। मां उन्हें हेड मसाज दे रही हैं, और दोनों जोर-जोर से हंस रही हैं। कैप्शन ? "They talk, we laugh. P.S. Rumours are free PR and I love free stuff!"  दोस्तों, ये पोस्ट ने इंटरनेट तोड़ दिया! मृणाल ने न तो किसी का नाम लिया, न ही डिटेल में कुछ कहा। बस इतना क्लियर कर दिया कि रूमर्स पर वो हंस रही हैं। फ्री PR? वाह, क्या स्टाइल है! फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी – "क्वीन ऑफ क्लासेबैक!", "लव यू मृणाल, तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है!" इस वीडियो के बाद, धनुष ने भी मृणाल के दो दीवाने शहर में टीजर पर कमेंट किया – "Looks and sounds good." मृणाल ने रिप्लाई में हार्ट और सनफ्लावर इमोजी भेजे। लेकिन अब ये इंटरैक्शन दोस्ती का लग रहा है, न कि रोमांस का। और श्रेयस? वो अभी भी चुप हैं, लेकिन फैंस को लग रहा है कि रूमर्स बस रूमर्स ही हैं। हाल ही में कई पोस्ट्स वायरल हुए हैं। एक थ्रेड में फैंस कह रहे हैं – "मृणाल का रिएक्शन क्लासी है। वो न इग्नोर कर रही हैं, न डिफेंड। बस हंस रही हैं।" लेकिन कुछ फैंस तो अभी भी स्पेकुलेट कर रहे हैं – "क्या पता, श्रेयस के साथ कुछ तो है?" कुल मिलाकर, मृणाल की ये हैंडलिंग ने सबको इम्प्रेस कर दिया। रूमर्स तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन मृणाल का फोकस अपनी फिल्मों पर है। सन ऑफ सरदार 2 हाल ही में रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन के साथ उनका रोल हिट रहा। अब आ रही है दो दीवाने शहर में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ। इसके अलावा हाय जवान तो इश्क होना है वरुण धवन, पूजा हेगड़े के साथ। साउथ में भी वो हाय नन्ना जैसी फिल्मों से हिट हैं। मृणाल का सफर कमाल का है – मराठी बैकग्राउंड से बॉलीवुड क्वीन तक!

तो  ये थी मृणाल ठाकुर की डेटिंग रूमर्स की पूरी स्टोरी। धनुष के साथ दोस्ती, श्रेयस अय्यर के साथ स्पेकुलेशन, और मृणाल का हंसमुख रिएक्शन – "They talk, we laugh!" क्या लगता है आपको, ये रूमर्स कब थमेंगे? या मृणाल का अगला हीरो कौन होगा? कमेंट्स में बताओ!

Tags