Naagin 7 Grand Finale: क्या फिनाले में होगी दिव्या अग्रवाल की धांसू एंट्री? 'अनंतकुल की नागिन' बनने की खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने खोला राज
Naagin 7 Grand Finale: एकता कपूर का ब्लॉकबस्टर सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है। प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर इस शो का ग्रैंड फिनाले आगामी 7 जून 2026 को टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। जैसे-जैसे फिनाले की तारीख करीब आ रही है, शो को लेकर सस्पेंस और बज दोनों ही काफी बढ़ गए हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर आग की तरह फैल रही है कि रियलिटी शोज की क्वीन दिव्या अग्रवाल 'नागिन 7' के आखिरी एपिसोड्स में एक बेहद शक्तिशाली और रहस्यमयी नागिन के अवतार में नजर आ सकती हैं। अब खुद दिव्या ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'अनंतकुल की नागिन' बनने की चर्चाओं पर क्या बोलीं दिव्या?
इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि दिव्या शो के फिनाले में 'सुशांत' नाम की एक रहस्यमयी नागिन का किरदार निभाएंगी, जिसका संबंध सीधे 'अनंतकुल कबीले' से होगा। इन खबरों के सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
जब मीडिया पोर्टल (इंडिया फोरम) ने इस खबर की सच्चाई जानने के लिए दिव्या अग्रवाल से संपर्क किया, तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा हाँ, यह बात बिल्कुल सच है कि मुझे 'नागिन 7' के मेकर्स की तरफ से इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन मैं आपको बता दूँ कि अभी तक कुछ भी फाइनल या कंफर्म नहीं हुआ है।" दिव्या के इस बयान से साफ है कि प्रोडक्शन हाउस के साथ उनकी बातचीत का दौर जारी है, और यदि सब कुछ सही रहा, तो फैंस को जल्द ही एक नया नागिन अवतार देखने को मिल सकता है।

रियलिटी शोज में मनवा चुकी हैं अपना लोहा
दिव्या अग्रवाल टीवी और ओटीटी की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। वे 'एमटीवी स्प्लिट्सविला', 'ऐस ऑफ स्पेस' और 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। अपनी बेबाक पर्सनैलिटी के बाद उन्होंने कई वेब सीरीज और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में भी शानदार काम किया है। ऐसे में उन्हें एकता कपूर के 'नागिन यूनिवर्स' में देखना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी की होने जा रही है 'महा-वापसी'
'नागिन 7' का यह ग्रैंड फिनाले वैसे भी इतिहास रचने की तैयारी में है। मेकर्स शो को एक ग्रैंड और यादगार विदाई देने के लिए पुराने सीजन की सबसे लोकप्रिय और ओजी (OG) नागिनों को वापस ला रहे हैं।तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी इस फिनाले का हिस्सा बनने के लिए अपने स्पेशल कैमियो (विशेष भूमिका) की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।ऐसे में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ पुरानी नागिनों का यह महा-संगम और ऊपर से दिव्या अग्रवाल की संभावित एंट्री, इस शो के फिनाले को भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा विजुअल ट्रीट बनाने के लिए काफी है।


